न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'टाइगर' ने बदली इनकी जिन्दगी, अब लेंगे 'हीरो' के रूप में एंट्री

टाइगर जिंदा है में जहाँ सलमान और कैटरीना कैफ ने प्रभावित किया है, वहीं इस फिल्म के पांच दूसरे ऐसे किरदार हैं जिन्होंने परदे पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jan 2018 1:28:05

'टाइगर' ने बदली इनकी जिन्दगी, अब लेंगे 'हीरो' के रूप में एंट्री

टाइगर जिंदा है में जहाँ सलमान और कैटरीना कैफ ने प्रभावित किया है, वहीं इस फिल्म के पांच दूसरे ऐसे किरदार हैं जिन्होंने परदे पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई है। इन किरदारों में शामिल हैं अंगद बेदी, परेश रावल, कुमुद मिश्रा और परेश पाहुजा। टाइगर जिंदा है में परेश पाहूजा ने इंडियन आर्मी स्नाइपर की भूमिका निभाई है, जिसका नाम अजान अकबर है, जो हमेशा अपने साथ भारत का तिरंगा रखता है। दर्शकों ने इस किरदार को बहुत पसन्द किया है।

हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में इस अभिनेता ने कहा है कि मैं दर्शकों के रिएक्शन से काफी खुश हूँ। लोग अब मुझे पहचानते हैं। मेरे किरदार अजान अकबर का जिक्र किया जा रहा है। मेरी पहली फिल्म सफल हुई है इसका मतलब लोगों ने मेरा काम देखा और पसन्द किया है। सोशल मीडिया पर परेश के फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। परेश फिल्मों में नायक के रूप में डेब्यू करना चाहते थे लेकिन जब अली अब्बास जफर ने उन्हें उनके किरदार की पटकथा सौंपी तो उन्होंने उसे सहर्ष स्वीकार कर लिया। इसकी वजह बताते हुए वे कहते हैं कि पूरी फिल्म में यही एक किरदार है जिसका उद्देश्य बिल्कुल साफ है। उसे रत्ती भर भी शक नहीं है कि वह मिशन में कामयाब होगा या नहीं। अली अब्बास जफर ने फिल्म के क्लाइमैक्स में इनकी मौत को दिखाकर इस किरदार की दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है।

इन दिनों परेश पाहूजा को कई फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं लेकिन वे बहुत सोच समझकर फिल्मों को साइन करना चाहते हैं। वे एक ऐसी फिल्म की तलाश में जो पूरी तरह से उन पर केन्द्रित हो और जिसका पात्र अजान अकबर से हटकर हो।

bollywood,Salman Khan,tiger zinda hai,katrina kaif,angad bedi,paresh rawal,kumud mishra,paresh pahuja,gossips,entertainment

सलमान खान के बारे में उनका कहना है कि वे शानदार इंसान हैं। जो नए सितारों का पूरा ध्यान रखते हैं। सलमान न सिर्फ ध्यान रखते हैं अपितु वे नए सितारों को फिल्म के दृश्यों के बारे में बताते हुए समझाते हैं कि इस दृश्य को और किस तरह से किया जा सकता था। परेश अपने शानदार डेब्यू के लिए यशराज फिल्म का शुक्रिया अदा करते हुए कहते हैं बहुत कम लोगों को ऐसा मौका मिलता है। बिरले ही अभिनेता ऐसे होते होंगे जो फिल्म में किसी सुपरस्टार के होते हुए भी दर्शकों के दिलो-दिमाग में अपनी एक छाप छोडऩे में सफल होते हैं। इसमें उस अभिनेता की मेहनत तो झलकती ही हैं साथ ही लेखक निर्देशक का योगदान भी अहम् होता है।

परेश पाहूजा की दिली इच्छा है कि वे एक बार आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में काम करें। परेश आदित्य के बड़े फैन हैं। इसके बाद वे निर्देशक राजू हिरानी अर्थात् राजकुमार हिरानी के साथ काम करना चाहते हैं। वे उनकी किसी फिल्म में लीड रोल करना चाहते हैं। अब यह देखने वाली बात है कि उनकी यह इच्छाएँ कब पूरी हो पाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर