न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'रेस 3' हुई फ्लॉप, उड़ी सलमान की नींद, अगली फिल्म 'भारत' के लिए उठाया सख्त कदम

सलमान खान की पिछली फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं पाई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Aug 2018 1:53:04

'रेस 3' हुई फ्लॉप, उड़ी सलमान की नींद, अगली फिल्म 'भारत' के लिए उठाया सख्त कदम

'भारत Bharat' सलमान खान 'Salman Khan' के करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसमें सलमान के अलग-अलग लुक होंगे, जो उनके कैरेक्टर की लाइफ के अलग-अलग पड़ावों को दर्शाएंगे। सलमान इसके लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

बता दे, सलमान खान की पिछली फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं पाई थी। भले ही फिल्म ने 170-180 करोड़ की कमाई की हो, लेकिन इसके बावजूद वह फ्लॉप रही। सलमान खान भी उस फिल्म के हश्र के बारे में भले ही किसी से कुछ भी बोलने से कतरा रहे हों, लेकिन उनके दोस्त कहते हैं कि सलमान को 'रेस 3 Race 3' की फ्लॉप होने से गहरा धक्का लगा क्योंकि एक सलमान की फिल्म के लिए 180 करोड़ की कमाई कोई ज़्यादा नहीं थी।

बॉलिवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि सलमान अब अपनी अगली फिल्म 'भारत' के लिए फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं और फिल्म की टीम के साथ लगातार वर्कशॉप और सेशन कर रहे हैं। सलमान इस बार पूरा ख्याल रख रहे हैं कि 'भारत' के साथ उनकी पिछली फिल्म 'रेस 3' जैसा कुछ न हो। 'रेस 3' की कहानी लोगों को पसंद नहीं आई थी और उसमें काफी खामियां थीं, लेकिन सलमान और 'भारत' की टीम ने इस बार फिल्म की स्क्रिप्ट पर जमकर काम किया है।

bollywood,Salman Khan,race 3,bharat,bharat movie,katrina kaif,priyanka chopra,nick jonas

वैसे भी निक जोनस 'Nick Jonas' से शादी के चलते प्रियंका चोपड़ा 'Priyanka Chopra' ने अचानक ही 'भारत' छोड़ दी थी, जिसके बाद सलमान और फिल्म की टीम की मुसीबतें बढ़ गईं। दूसरी हिरोइन की तलाश शुरू हुई और तब जाकर कटरीना कैफ को साइन किया गया। सोर्सेज के अनुसार, इस बार सलमान 'भारत' के साथ एक भी गलती नहीं होने देना चाहते और इसके लिए उनका समर्पण साफ दिख रहा है।

बता दे फिल्म का पहला शिड्यूल कुछ समय पहले ही मुंबई में पूरा हुआ था। भारत एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें दिशा पाटनी, तब्बू, नोरा फतेही और कटरीना कैफ जैसे बड़े-बड़े कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग का दूसरा शिड्यूल इस समय माल्टा में पूरे जोर-शोर से चल रहा है। इस समय सलमान माल्टा में अपनी मां सलमा खान, अलविरा और उनके पति के साथ है और बहुत जल्द कटरीना कैफ भी इन लोगों के ज्वॉइन करने वाली है।

bollywood,Salman Khan,race 3,bharat,bharat movie,katrina kaif,priyanka chopra,nick jonas

'भारत' को अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सलमान और कटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और सतीश कौशिक नज़र आएंगे। यह फिल्म अगले साल जून में ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक