न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मैं सिर्फ योग्य उम्मीदवारों को मौका देता हूँ’: सलमान खान

पिछले कुछ वर्षों में सलमान खान (Salman Khan) गॉडफादर के तौर पर स्थापित हो गए हैं। आगामी 29 मार्च को प्रदर्शित होने वाली उनकी फिल्म ‘नोट बुक (Notebook)’ के जरिये बॉलीवुड में दो और युवा सितारे प्रवेश करने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 23 Feb 2019 1:59:44

‘मैं सिर्फ योग्य उम्मीदवारों को मौका देता हूँ’: सलमान खान

पिछले कुछ वर्षों में सलमान खान (Salman Khan) गॉडफादर के तौर पर स्थापित हो गए हैं। आगामी 29 मार्च को प्रदर्शित होने वाली उनकी फिल्म ‘नोट बुक (Notebook)’ के जरिये बॉलीवुड में दो और युवा सितारे प्रवेश करने जा रहे हैं। पिछले वर्षों में सलमान खान (Salman Khan) ने सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty), आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) के बेटे सूरज पंचोली (Suraj Pancholi), अपने बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) और वरीना हुसैन (Warina Hussain) को बॉलीवुड में लांच किया है। अब वे मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन (Pranutan Bahl) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को पेश कर रहे हैं। नए सितारों को बॉलीवुड में मौका देने पर उनका कहना है कि वे उन्हीं को मौका देते हैं जो उन्हें योग्य लगते हैं।

Salman Khan,notebook,warina hussain,zaheer iqbal,athiya shetty,aditya pancholi,suraj pancholi,sunil shetty,aayush sharma,notebook trailer,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

प्रनूतन के बारे में उनका कहना था कि उसने स्क्रीन टेस्ट दिया उसके बाद उसका चुनाव हुआ। वह फिल्म में कमाल की लगी है। उसकी संवाद अदायगी बेहतरीन है। जहीर डांस के सही स्टेप नहीं कर पा रहा था। उसने उसके लिए पांच घंटे रिहर्सल की और अगले दिन उसने सही कदमों को उठाया। वह कठिन परिश्रम कर रहा है। जहीर का कहना है कि वे अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी नर्वस है लेकिन उसे विश्वास है कि अच्छा ही होगा। ट्रेलर जारी होने के लेकर जहीर ने कहा, सुबह मुझे इस बात का अहसास हुआ कि दुनिया मेरे काम को देखने जा रही है। उसके बाद ही मालूम चलेगा कि अच्छा हूँ कि बुरा। व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि मैंने अपना काम ठीक किया है।’ नोट बुक का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन कक्कड़ ने किया है।

Salman Khan,notebook,warina hussain,zaheer iqbal,athiya shetty,aditya pancholi,suraj pancholi,sunil shetty,aayush sharma,notebook trailer,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

ट्रेलर लांच के अवसर पर सलमान खान ने मोहनीश बहल जुड़ा राज खोला, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया में नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए मोहनीश बहल का नाम सुझाया था। मुझे बतौर नायक साइन करने वाले पहले व्यक्ति राज बाबू (राजकुमार बडज़ात्या) थे, उनका कल निधन हो गया, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। इसलिए मैंने उन्हें नकारात्मक भूमिका के लिए मोहनीश बहल का नाम सुझाया। राज बाबू मोहनीश को इस भूमिका में लेकन आशंकित थे, क्योंकि वह नूतन जी का बेटा था। मैं फिर नूतनजी से मिलने गया और उन्होंने राज बाबू को आश्वस्त किया कि मोहनीश इस भूमिका को कर सकता है।

गौरतलब है कि सलमान खान और मोहनीश बहल एक ही जिम में जाया करते थे। वे काफी गहरे मित्र रहे हैं और हैं। सलमान खान और मोहनीश बहल ने एक साथ मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं सरीखी फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम