न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को मिली बड़ी राहत, अब विदेश जाने के लिए नहीं लेनी होगी अनुमति

बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान Salman khan के लिए एक राहत भरी खबर आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Sep 2018 7:29:02

जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को मिली बड़ी राहत, अब विदेश जाने के लिए नहीं लेनी होगी अनुमति

बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान Salman khan के लिए एक राहत भरी खबर आई है। अब हर बार सलमान खान को विदेश जाने से पहले कोर्ट की परमिशन लेने की जरुरत नहीं है। काला ह‍िरण मामले में सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने आदेश द‍िया था कि उन्‍हें विदेश जाने से पहले अनुमति लेनी होगी लेकिन बुधवार को जोधपुर सेशन कोर्ट ने सलमान को यह छूट दे दी है कि वो अब बिना कोर्ट से इजाजत लिए विदेश की यात्रा कर सकते है। सलमान खान के वकील एच.एम. सारस्वत ने कहा, "हर बार विदेश जाने से पहले सलमान को अनिवार्य रूप से कोर्ट से परमिशन लेनी पड़ती थी। इस परमिशन को खत्म करने के लिए हमने कोर्ट में आवेदन दिया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। हालांकि अब भी सलमान को विदेश यात्रा से पहले कोर्ट को यात्रा से संबंधित सारी जानकारी देनी होगी।"

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने जोधपुर सेशन कोर्ट यह अर्जी लगाई थी कि उन्हें विदेश जाने के लिए कोर्ट से परमिशन नहीं लेने की छूट दी जाये। सलमान के इस अर्जी को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उन्हें इस मामले राहत दे दी है। आपको बता दें कि जोधपुर सेशन कोर्ट में काले हिरण शिकार के मामले में 5 साल की सजा पर सुनवाई चल रही है, जिसके कारण उन्हें अपने हर विदेश यात्रा से पहले कोर्ट की इजाजत लेनी पड़ती थी।

हाल ही में सलमान खान अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग शेड्यूल के लिए माल्टा गए हुए थे। सलमान कुछ दिनों बाद इस फिल्म की अगली शेड्यूल की शूटिंग सउदी अरब की राजधानी अबु धाबी जाने हैं। फिलहाल सलमान खान मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 की शूटिंग में बिजी हैं। यह शो 16 सितम्बर से ऑन एयर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक