न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘किक-2’ में होंगी जैकलीन फर्नांडिस, साजिद ने किया कंफर्म

किक-2 में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस ही नजर आएंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Feb 2018 6:39:03

‘किक-2’ में होंगी जैकलीन फर्नांडिस, साजिद ने किया कंफर्म

आगामी वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने वाली निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘किक-2’ में नायिका को लेकर कई नाम सामने आते रहे हैं। इन नामों में दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और एमी जैक्सन तक के नाम शामिल थे। लेकिन अब इस फिल्म की नायिका की घोषणा स्वयं इसके निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने कर दी है। उन्होंने कहा है कि किक-2 में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस ही नजर आएंगी।

डीएनए से बात करते हुए निर्माता साजिद नडियाडवाला ने यह बताया है कि मीडिया में किक 2 को लेकर जो खबरें आ रही हैं वो सारी अफवाहे हैं। साजिद के अनुसार हमने पहले ही यह सोच लिया था कि किक का सीक्वल बनायेंगे। इसके लिए मैं पिछले एक साल से कहानी भी लिख रहा हूं। क्योंकि मैं एक साथ कई सारे काम कर रहा था इस वजह से मुझे किक 2 का ऐलान करने में थोड़ा सा वक्त लग गया। हम कोशिश करेंगे कि यह फिल्म अगले साल तक शुरू कर दी जाये। तब तक सलमान खान भी अपनी फिल्मों रेस 3, दबंग-3 और भारत को पूरा कर लेंगे।

bollywood,bollywood news,kick 2,Salman Khan,jacqueline fernanadez

फिल्म की हीरोइन पर बात करते हुए साजिद ने बताया है कि, एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सलमान खान ने यह मजाक कर दिया था कि किक 2 तैयार है लेकिन उसमें जैकलीन फर्नांडिस नहीं है। जिसके बाद यह सारी खबरें सामने आना शुरू हो गईं। हालांकि मैं आपको बता दूं कि ऐसा कुछ नहीं है। किक 2 में मुख्य अदाकारा के तौर पर जैकलीन फर्नांडिस ही दिखाई देंगी।

साजिद ने अपने बयान में यह भी साफ कर दिया है कि फिल्म की पटकथा पूरी होने तक किक 2 की स्टारकास्ट में किसी प्रकार के बदलाव नहीं किए जायेंगे। हां, पटकथा के बाद अगर किसी प्रकार के बदलाव की जरूरत महसूस होती है तो जरूरी फैसले लिए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह