न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ढाई दशक बाद सलमान खान बने ‘राइटर’, लिखी ‘किक-2’ की पटकथा!

टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान बहुत सक्रिय हो गए हैं। 2018 और 2019 के मध्य वे दर्शकों को लगातार चार फिल्में देने जा रहे हैं, जिनकी चर्चाएं आम हो गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jan 2018 2:06:37

ढाई दशक बाद सलमान खान बने ‘राइटर’, लिखी ‘किक-2’ की पटकथा!

टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान बहुत सक्रिय हो गए हैं। 2018 और 2019 के मध्य वे दर्शकों को लगातार चार फिल्में देने जा रहे हैं, जिनकी चर्चाएं आम हो गई हैं। इस वर्ष ईद पर रेस-3 देने वाले सलमान खान संभवत: दिसंबर में ‘दबंग-3’, आगामी वर्ष ईद पर ‘भारत’ और फिर दिसम्बर में ‘किक-2’ के जरिए दर्शकों से रू-ब-रू होंगे।

इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित ‘किक-2’ की पटकथा लिखने का मानस बना लिया है और इन दिनों वे इस पर काम भी कर रहे हैं। यदि यह समाचार वास्तव में सही है तो यह दूसरा मौका होगा जब वे किसी फिल्म की कथा-पटकथा तैयार करेंगे। इससे पहले सलमान खान ने निर्माता नितिन मनमोहन की फिल्म ‘बागी’ की कहानी लिखी थी। इस फिल्म का निर्देशन मुकुल आनन्द ने किया था। 90 के दशक में प्रदर्शित हुई इस फिल्म में नायिका के रूप में ‘नगमा’ नजर आई थी। यह उनकी पहली फिल्म थी। आनन्द मिलिंद के संगीत से सजी इस फिल्म के गीतों ने खासी लोकप्रियता हासिल की थी।

वर्ष 2014 में आई सलमान खान अभिनीत ‘किक’ उनकी पहली ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा छूने में सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 233 करोड़ की कमाई की थी। साजिद नाडियाडवाला की यह पहली निर्देशित फिल्म थी। कहा जा रहा है कि इसके सीक्वल का निर्देशन भी साजिद ही करने वाले हैं। सलमान खान इसकी कथा पटकथा लिख रहे हैं या नहीं इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जैसे ही इस फिल्म के बारे में कुछ नया पता चलता है लाइफ बैरी डॉट कॉम अपने पाठकों को उसकी जानकारी देता रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल