न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

28 दिन : 330 करोड़ की कमाई, नायक को मिले 130 करोड़, बैनर की सबसे बड़ी फिल्म 'टाइगर...'

सलमान खान कैटरीना कैफ अभिनीत और अली अब्बास जफर निर्देशित ‘टाइगर जिंदा है’ ने प्रदर्शन के चार सप्ताह पूरे कर लिए हैं और पाँचवें सप्ताह में प्रवेश कर गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jan 2018 9:42:37

28 दिन : 330 करोड़ की कमाई, नायक को मिले 130 करोड़, बैनर की सबसे बड़ी फिल्म 'टाइगर...'

बढ़ते मल्टीप्लैक्स के दौर में फिल्मों का दो सप्ताह ज्यादा चलना मुश्किल हो गया है। वजह एक ही फिल्म के कई शो एक ही जगह पर होना और दर्शकों का क्षेत्रवार बंट जाना। ऐसे में कोई फिल्म अपने सफर के 28 दिन पूरे कर ले तो बड़ी बात है। सलमान खान कैटरीना कैफ अभिनीत और अली अब्बास जफर निर्देशित ‘टाइगर जिंदा है’ ने प्रदर्शन के चार सप्ताह पूरे कर लिए हैं और पाँचवें सप्ताह में प्रवेश कर गई है।

फिल्म ने चौथे सप्ताह में नई प्रदर्शित फिल्मों के मुकाबले अच्छा व्यवसाय किया है। टाइगर ने चौथे वीकेंड (शुक्रवार से रविवार) को 6.83 करोड़ का कारोबार किया और शेष चार दिन—सोमवार 1.36 करोड़, मंगलवार 1.02 करोड़, बुधवार 88 लाख और गुरुवार 78 लाख रुपये का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। कुल मिलाकर इसने चौथे सप्ताह में 10.89 करोड़ की कमाई करके अपना कुल कारोबार 329.75 करोड़ तक पहुँचा लिया है।

bollywood,Salman Khan,katrina kaif,tiger zinda hai,entertainment,gossips

ञातव्य है कि इस फिल्म ने सबसे तेज गति से 200 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफलता प्राप्त की थी। प्रथम तीन दिन में 100 से ज्यादा कारोबार करने वाली इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 206.04 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि दूसरे सप्ताह में इसके कारोबार में 60 प्रतिशत की कमी आई और इसने 85.51 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे सप्ताह के कारोबार में 45 प्रतिशत की कमी आई और फिल्म ने 27.31 करोड़ रुपये कमाए। यह सलमान खान, कैटरीना कैफ और यशराज फिल्म्स की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म बन चुकी है।

bollywood,Salman Khan,katrina kaif,tiger zinda hai,entertainment,gossips

उम्मीद की जा रही है कि पाँचवें सप्ताह में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। इस सप्ताह कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है और पिछली तीनों प्रदर्शित फिल्मों से दर्शक रूठे हैं। ऐसे में यह उम्मीद बनती है कि टाइगर जिंदा है इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ तक जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल