न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत' से पहले रैंप पर सलमान-कैटरीना के बीच दिखी गजब केमिस्ट्री, देखे तस्वीरे

सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी बुधवार को मुंबई के 5 सितारा होटल में हुए फैशन शो में रैंप पर जलवे बिखरते नजर आए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 12:21:33

'भारत' से पहले रैंप पर सलमान-कैटरीना के बीच दिखी गजब केमिस्ट्री, देखे तस्वीरे

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी गजब की केमिस्ट्री देखने को मिलती है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी बुधवार को मुंबई के 5 सितारा होटल में हुए फैशन शो में रैंप पर जलवे बिखरते नजर आए। सलमान और कैटरीना, सेलीब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा के लिए रैंप पर उतरे। यह दोनों मनीष मल्‍होत्रा के इस शो के शोस्‍टॉपर थे। बता दे, सलमान खान और कैटरीना कैफ 9 साल बाद रैंप पर उतरे।

bollywood,Salman Khan,katrina kaif,manish malhotra,ramp walk,bharat,bharat movie

सलमान-कैटरीना का रॉयल अंदाज

सलमान खान डिटेल वर्क से डिजाइन ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं कैटरीना का लुक रॉयल था। वे ओलिव ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं। फैशन शो में मनीष मल्होत्रा ने इंडो-पर्शियन कलेक्शन दिखाया। कटरीना कैफ हमेशा से ही मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर जलवे बिखेरती हैं। यह शो मनीष के डिजाइन लेबल इलस्‍ट्रस के 13 साल पूरे होने पर आयोजित किया गया था। ऐसे में सलमान खान और कैटरीना की जोड़ी इस शोस्‍टॉपर के तौर पर रैंप पर नजर आई।

bollywood,Salman Khan,katrina kaif,manish malhotra,ramp walk,bharat,bharat movie

रैंप पर सलमान-कैटरीना का जलवा

अपनी फिल्मों में हमेशा जलवा दिखाने वाली सलमान-कैटरीना की जोड़ी ने रैंप पर भी धमाल मचाया। वे दोनों साथ में ग्रेट कपल की तरह नजर आए। उनकी एंट्री पर सीटियां और तालियां बजने लगी। फिल्म हो या रियल लाइफ सलमान-कैटरीना को साथ देखकर उनके फैंस भी बेहद खुश होते हैं।

सलमान खान हुए पसीना-पसीना

सलमान ने यहां मनीष मल्‍होत्रा की डिजाइनर खूबसूरत शेरवानी पहनी थी और उसे नीचे पठानी सलवार के साथ टीमअप किया था। रैंप पर तो सलमान कैटरीना के साथ चल दिए, लेकिन आखिर में जब मनीष मल्‍होत्रा के साथ चलने की बारी आई, तब तक सलमान खान पसीना-पसीना हो चुके थे। ऐसे में सलमान अपनी ही शेरवानी की बाजू से पसीने पोंछते नजर आए।

लेकिन जब इतने से भी उनकी गर्मी नहीं रुकी तो उन्‍होंने हर बार की तरह यहां भी अपनी जैकेट उतार दी। वहीं सलमान के पास खड़ी कैटरीना अपने खुले बालों के साथ भी काफी खूबसूरती से मुस्‍कुरा रही थीं।

bollywood,Salman Khan,katrina kaif,manish malhotra,ramp walk,bharat,bharat movie

सलमान खान और कैटरीना की जोड़ी पिछले साल रिलीज हुई फिल्‍म 'टाइगर जिंदा है' में पहले ही धूम मचा चुकी है। अब यह जोड़ी एक बार फिर फिल्‍म 'भारत' में नजर आने वाली है। इस फिल्‍म का निर्देशन भी 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशक अली अब्‍बाज जफर कर रहे हैं।

bollywood,Salman Khan,katrina kaif,manish malhotra,ramp walk,bharat,bharat movie

बता दे कि यह फिल्‍म पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। दरअसल पहले इस फिल्‍म में सलमान के साथ प्रियंका नजर आने वाली थीं। लेकिन कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने इस फिल्‍म से अपने हाथ खींच लिए। अब इस फिल्‍म में प्रियंका की जगह कैटरीना, सलमान की हीरोइन बनेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल