सलमान खान Salman Khan की फिल्म 'जुड़वा' में काम कर चुकी एक्ट्रेस रंभा Rambha ने बेटे को जन्म दिया है। वे तीसरी बार मां बनीं है। उनकी पहले से दो बेटियां हैं। रंभा ने यह खुशखबर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने फैन्स को बताई हैं। खबर के मुताबिक, 23 सिंतबर को टोरंटो के माउंट सिनाई हॉस्पिटल में रंभा ने बेटे को जन्म दिया। रंभा के पति इंद्रन पथ्मानाथन ने खुद इस खबर को इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'We are blessed with a baby boy. Born September 23rd at Mount Sinai Hospital, Toronto. Mother and Baby are fine. Regards, Inthiran'. फिल्मों से दूरी बनने के बाद रंभा ने 8 अप्रैल, 2010 को बिजनेसमैन इंद्राण पद्मनाथन से तिरुमाला में शादी की। 13 जनवरी, 2011 को रंभा की बड़ी बेटी लान्या और 31 मार्च, 2015 को छोटी बेटी साशा का जन्म हुआ।
आपको बता दें, रंभा पिछले काफी दिनों से हिंदी सिनेमा से दूर नजर आ रही हैं। लेकिन वो साउथ की फिल्मों में अक्सर नजर आती रही हैं। रंभा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी पूरी कोशिश होती हैं कि सोशल मीडिया के जारिए वो अपने चाहने वालों से जुडी रहे। रंभा तब और सुर्ख़ियों में आई जब वो फ़िल्मी पर्दे पर रजनीकांत और कमल हसन के साथ दिखाई दी।














