न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दबंग-3: क्रिसमस से 3 सप्ताह पहले हो सकती है प्रदर्शित!

सलमान खान मुम्बई में कुछ दिनों बाद ही अपने भाई अरबाज खान की सफल सीरीज ‘दबंग’ की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 02 Apr 2018 11:41:26

दबंग-3: क्रिसमस से 3 सप्ताह पहले हो सकती है प्रदर्शित!

सुनियोजित तरीके से प्रचारित की जा रही सलमान की फिल्म ‘रेस-3’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले तीन माह से लगातार जारी शूटिंग स्थल से इसकी कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली जा रही है। कहने का तात्पर्य यह है कि दर्शकों के जेहन में गहराई से इस बात को बैठना है कि आपके पसन्दीदा सितारे की फिल्म आ रही है। उसे देखने जरूर आना है। प्रचार का यह तरीका मनोवैज्ञानिक है जिसके तहत न चाहते हुए भी दर्शक खिंचा चला आता है।

इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के साथ ही सलमान खान मुम्बई में कुछ दिनों बाद ही अपने भाई अरबाज खान की सफल सीरीज ‘दबंग’ की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि निर्देशक प्रभु देवा सलमान खान के भारत लौटते ही उन्हें इस फिल्म की पटकथा की नैरेशन देंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट पढक़र जैसे ही सलमान हामी भर देंगे तो उसके एक माह बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

bollywood,Salman Khan,dabangg 3,dabangg 3 movie,dabangg 3 films,prabhu deva,dabangg 3 songs,download dabangg 3

दबंग-3 के प्रदर्शन को लेकर पहले भी समाचार आते रहे हैं कि यह इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी। लेकिन फिजाओं में तैरती हवाओं का कहना है कि यह फिल्म 28 दिसम्बर के स्थान पर 7 दिसम्बर को प्रदर्शित की जाएगी। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि 21 दिसम्बर को शाहरुख खान की ‘जीरो’ का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसके चलते सलमान खान नहीं चाहेंगे कि दुश्मन से दोस्त बने शाहरुख खान की फिल्म अपनी लागत वसूलने से चूक जाए। इसी सोच के चलते इसे शाहरुख खान की जीरो से दो सप्ताह पहले 7 दिसम्बर को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं अरबाज ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कहा कि, ‘जब मैं श्योर हो जाऊंगा कि कब से चीजें शुरू होगी, मैं तभी कुछ कहूंगा। अभी मैं फिल्म की पटकथा पर काम कर रहा हूं। अप्रैल के आखिर तक मेरे पास हर सवाल का जवाब होगा।’ ज्ञातव्य है कि इस समय सलमान के पास चार फिल्में —‘रेस 3’, ‘दबंग 3’, ‘किक-2’ और ‘भारत’ हैं। इसके अतिरिक्त सलमान खान सोनी टीवी पर ‘दस का दम’ नामक शो वापस लेकर आ रहे हैं। इसका प्रसारण अप्रैल से शुरू होने जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह