न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन: 8000 सिनेमाई परदों पर बजरंगी भाईजान

सलमान खान की भारत में ब्लॉक बस्टर हुई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ दो मार्च से चीन के 8000 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jan 2018 12:15:56

चीन: 8000 सिनेमाई परदों पर बजरंगी भाईजान

हाल ही में चीन में प्रदर्शित हुई निर्माता अभिनेता आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने प्रदर्शन के 3 दिन में उनकी पिछली प्रदर्शित फिल्म दंगल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस फिल्म को मिली सफलता के बाद चीन में आमिर खान का डंका बजने लगा है। अभी इस बात को पूरी तरह से विश्व जान भी नहीं पाया था कि चीन में एक और भारतीय सितारे सलमान खान की फिल्म के प्रदर्शन की घोषणा हुई है।

सलमान खान की भारत में ब्लॉक बस्टर हुई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ दो मार्च से चीन के 8000 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इरोज इंटरनेशनल ने इसकी पुष्टि की है। वहाँ पर यह फिल्म चाइनीज लैंटर्न फेस्टिवल के दौरान दिखायी जाएगी। भारतीय फिल्मों के लिए चीन एक बड़ा बाजार बनकर उभरा है। यह ठीक वही स्थिति है जिस तरह से भारत हॉलीवुड फिल्मों के लिए बड़ा बाजार बनकर उभरा था। 90 के दशक में हिन्दी में डब होकर प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ की भारत में सफलता ने हॉलीवुड फिल्मों को नए दौर में पहुंचाने में अहम् भूमिका निभाई थी।

bollywood,Salman Khan,bajrangi bhaijaan,china,entertainment,gossips

गत वर्ष 9 मई को चीन में प्रदर्शित हुई आमिर खान की दंगल ने वहाँ पर 2000 करोड़ का कारोबार करके एक उपलब्धि हासिल की थी। बजरंगी भाईजान का निर्माण इरोज इंटरनेशनल ने किया है। चीन में फिल्म प्रदर्शन की आधिकारिक घोषणा इरोज इंटरनेशनल की सीईओ ज्योति देशपांडे ने की है। उन्होंने कहा है कि हमारी भारत-चीन की साझेदारी में बन रही फिल्म अभी प्रक्रिया में है। कबीर खान के निर्देशन में बनी बजरंगी भाईजान भारत में 17 जुलाई 2015 को भारत के 4200 स्क्रीन्स और अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 700 से ज्यादा स्क्रीन्स पर प्रदर्शित की गई थी। भारत में इस फिल्म ने 320 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। यह सलमान खान की पहली 300 करोड़ी फिल्म थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर