न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंघम, सिम्बा के बाद क्या होगा रोहित के अगले किरदार का नाम!

पिछले कई दिनों से रोहित शेट्टी अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म आगामी सप्ताह प्रदर्शित होने जा रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 21 Dec 2018 5:50:34

सिंघम, सिम्बा के बाद क्या होगा रोहित के अगले किरदार का नाम!

पिछले कई दिनों से रोहित शेट्टी अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म आगामी सप्ताह प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के साथ ही रोहित की अगली फिल्म की अभी से चर्चाएँ शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि रोहित अक्षय कुमार को लेकर अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं। स्वयं रोहित ने कहा है कि उनकी अक्षय कुमार के साथ कई आइडियाज पर बात हुई है और कुछ मीटिंगस भी की हैं।

रोहित के इस बयान के बाद से कहा जा रहा है आगामी वर्ष जनवरी-फरवरी के मध्य रोहित शेट्टी अक्षय कुमार को लेकर फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। मार्च माह में अक्षय कुमार की ‘केसरी’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। जनवरी-फरवरी में अक्षय अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान रोहित शेट्टी की फिल्म की शूटिंग करेंगे।

इन समाचारों के साथ ही अब इस बात की चर्चा हो रही है कि अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी क्या फिर किसी पुलिसवाले को परदे पर उतारेंगे। उन्होंने अब तक दो पुलिस वालों—सिंघम और सिम्बा—को परदे पर उतारा है। सिंघम की दो फिल्में आ चुकी हैं और सिम्बा की दूसरी फिल्म बनाने की वे घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार को भी रोहित किसी पुलिस वाले की भूमिका में ही उतारेंगे, लेकिन उसका नाम क्या रखेंगे।

bollywood,rohit shetty,simmba,singham,Akshay Kumar,ranveer singh,ajay devgn

बात करें अक्षय कुमार के करियर की तो आने वाले एक-दो साल में अक्षय कुमार की 7 फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है लेकिन इनमें से किसी में भी वे कोई पुलिस वाले का किरदार नहीं निभा रहे हैं। ना ही किसी फिल्म में एक्शन करते नजर आएंगे। अन्तिम बार अक्षय कुमार वर्ष 2012 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘राउडी राठौर’ में पुलिस वाले की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 131 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली और निर्देशन प्रभु देवा का था।

जब से यह खबर सामने आई है कि अक्षय और रोहित साथ काम करेंगे, तब से कई सवाल भी उठ रहे हैं, जैसे फिल्म का विषय क्या होगा। अक्षय रोहित की फिल्म में किस अवतार में नजर आएंगे। खबर है कि रोहित शेट्टी खिलाडी कुमार को लेकर एक पुलिस वाले की कहानी सामने लाएंगे।

bollywood,rohit shetty,simmba,singham,Akshay Kumar,ranveer singh,ajay devgn

रोहित की अगली फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस वाले के अवतार में नजर आएंगे। वैसे भी रोहित की पकड़ पुलिस वालों की कहानी पर बहुत मजबूत है। अजय देवगन के साथ ‘सिंघम’ सीरीज और रणवीर सिंह के साथ ‘सिंबा’ जैसी कमर्शल फिल्म बनाने के बाद रोहित बॉलीवुड में एक और पुलिस वाला अफसर लेकर आएंगे और इस अफसर का रोल अक्षय कुमार अपने अंदाज में निभाएंगे। वैसे अक्षय पहले भी पुलिस वाले के रोल में कई बार नजर आ चुके हैं।

अक्षय को लेकर रोहित किस तरह की फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं, इस बारे में जब खुद रोहित से पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कोई भी बात करने से साफ इंकार कर दिया। हाल ही में अक्षय ने ‘केसरी’ और ‘हॉउसफुल 4’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ‘केसरी’ में उनके साथ परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं और ‘हाउसफुल 4’ मल्टीस्टारर फिल्म है। इन दिनों अक्षय ‘मिशन मंगल’ की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी यह फिल्म इस वर्ष 15 अगस्त के मौके पर जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ के सामने प्रदर्शित होने जा रही है। रोहित ‘सिंबा’ की रिलीज और प्रमोशन में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम