न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिम्बा’ में अजय देवगन की ‘सिंघम’ एंट्री, रोहित शेट्टी की एक और 200 करोड़ी फिल्म

वर्तमान समय के निर्देशकों में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अकेले ऐसे निर्देशक हैं जिन्हें इस बात का बखूबी पता है कि दर्शकों को किस तरह से अपनी ओर खींचना है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 06 Dec 2018 07:55:23

‘सिम्बा’ में अजय देवगन की ‘सिंघम’ एंट्री, रोहित शेट्टी की एक और 200 करोड़ी फिल्म

वर्तमान समय के निर्देशकों में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अकेले ऐसे निर्देशक हैं जिन्हें इस बात का बखूबी पता है कि दर्शकों को किस तरह से अपनी ओर खींचना है। अपने निर्देशकीय करियर में उन्हें बमुश्किल असफलता हाथ लगी है। उनकी जिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका नहीं मचाया—जमीन और दिलवाले—उन्होंने भी अपनी लागत निकालने के साथ ही कुछ मुनाफा भी कमाया है। अब तक अपनी फिल्मों में अजय देवगन को नायक लेकर आ रहे रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) दूसरी बार किसी अन्य अभिनेता (रणवीर सिंह Ranveer Singh) के साथ ‘सिम्बा (Simmba)’ के जरिये परदे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान और वरुण धवन के साथ काम किया था।

3 दिसम्बर को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ का ट्रेलर जारी किया था। इस ट्रेलर को दर्शकों ने जो प्रतिसाद दिया है उससे स्पष्ट हो गया है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोहित शेट्टी एक और 200 करोड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस को देने जा रहे हैं। ‘सिम्बा (Simmba)’ में रणवीर सिंह एक पुलिस अधिकारी के रूप में पहली बार परदे पर नजर आने वाले हैं। गत वर्ष रोहित शेट्टी ने बॉक्स ऑफिस पर ‘गोलमाल’ सीरीज की फिल्म दी जिसमें अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ गोलमाल की पूरी टीम और विशेष कलाकारों के तौर पर तब्बू और परिणीति चोपड़ा नजर आए थे। हॉरर कॉमेडी के रूप में पेश की गई इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसन्द किया था।

bollywood,rohit shetty,ranveer singh,simmba,simmba box office collection,ajay devgn

लेकिन इस बार रोहित शेट्टी कॉमेडी के बजाय अपने ‘सिंघम’ प्रोजेक्ट पर लौटे हैं। उनकी फिल्म ‘सिम्बा’ दक्षिण भारत की तेलुगू फिल्म ‘टेम्पर’ का आधिकारिक रीमेक है, जिसमें रणवीर सिंह भ्रष्ट पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में भी रोहित शेट्टी ने अपने ‘सिंघम’ अजय देवगन को शामिल किया है, जो फिल्म के क्लाइमैक्स में रणवीर सिंह की मदद करता नजर आएगा।

ट्रेलर में जिस अंदाज में अजय देवगन की एंट्री दिखायी गई है उससे स्पष्ट है कि फिल्म का क्लाइमैक्स जोरदार होगा। इस दृश्य के दौरान दर्शकों को अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ जबरदस्त एक्शन सीक्वंस देखने को मिलेगी। अजय देवगन की एंट्री बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भारी पड़ेगी। जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 125-150 करोड़ का कारोबार करने में सफल होती वही फिल्म अब 200 करोड़ के आंकड़ें को आसानी से छूने में सफल होगी।

bollywood,rohit shetty,ranveer singh,simmba,simmba box office collection,ajay devgn

हालांकि इस ट्रेलर की सबसे खास बात अजय देवगन रहे। जब फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग शुरू हुई थी तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रोहित शेट्टी इसमें अजय देवगन के ‘सिंघम’ अवतार की भी एंट्री कराएंगे। ट्रेलर में यह साफ-साफ देखने को मिला। ‘सिम्बा’ का ट्रेलर जहां खत्म होता है, उससे बस चंद सेकेंड पहले ‘सिंघम’ दीवार को तोड़ते हुए अपने गाड़ी से एंट्री मारते हैं जिसके बाद सभी गुंडों की सांसे थम जाती हैं।

इस फिल्म में अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी नजर आएंगी। वे सिम्बा की प्रेमिका के रूप में हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है। उनकी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ है जो 7 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। सारा अली खान ‘सिम्बा’ में ‘बबली गर्ल’ के रूप में दिखाई दे रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी