न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सिम्बा' : ट्रेलर देखने के बाद आई सिंघम की याद, देखे वीडियो

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) स्टारर 'सिंबा (Simmba)' का ट्रेलर (Simmba Trailer) आज रिलीज हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Dec 2018 1:19:58

'सिम्बा' : ट्रेलर देखने के बाद आई सिंघम की याद, देखे वीडियो

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) स्टारर 'सिंबा (Simmba)' का ट्रेलर (Simmba Trailer) आज रिलीज हो गया है। फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी मसालेदार है। कहा जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। सिंबा तेलुगू में बनी फिल्म "टेंपर" का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। ऑरिजनल फिल्म में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल किया था।

क्रिसमस के बाद 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही रणवीर सिंह की इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। रणवीर सिंह के अलावा सारा अली खान भी दमदार किरदार के साथ दिखेंगी। अब तक फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हो चुके है। ट्रेलर रिलीज होने से दो दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म सिंबा के पोस्टर जारी किए जा रहे थे।

सिम्बा के एक पोस्टर में रणवीर सिंह पुलिस की वर्दी को देखते हुए नजर आए। इसके बाद जो पोस्टर सामने आया उसमें वो पुलिस के वर्दी में दिखे। यह दोनों पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए गए। लेकिन अब फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। इस ट्रेलर को देखने के बाद सिंघम की याद आती है। पुलिस की वर्दी में रणवीर सिंह काफी अच्छे लगे। रणवीर सिंह फिल्म में एक नटखट और करप्ट पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। रणवीर ऐसे किरदारों के लिए मशहूर भी हैं। बेफिक्रे, बैंड बाजा बारात, गुंडे जैसी फिल्मों को देखें तो इस तरह के किरदारों को वह बखूबी निभाते आए हैं। रोमांटिक रोल्स में रणवीर उतने फिट नहीं होते जितने इस तरह के किरदारों में। ऐसे में संभव है कि लोग उन्हें पसंद करें। सारा अली खान की ये दूसरी फिल्म है। फिल्म केदारनाथ के अलावा सारा सिम्बा को भी प्रमोट करती हुई दिखी। सारा की फिल्म केदारनाथ 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है, तो वहीँ फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

bollywood,rohit shetty,ranveer singh,sara ali khan,simmba,simmba trailer

क्रिसमस और दिवाली साल के कुछ ऐसे मौकों में से हैं जिन पर किसी भी फिल्म के हिट होने की संभावनाएं रहती हैं। रणवीर की फिल्म क्रिसमस के बाद आ रही है। ऐसे में इसे काफी लंबा वीकेंड मिल जाएगा और पहला ही लंबा वीकेंड मिलने से फिल्म का शुरुआती कलेक्शन अच्छा होने की संभावना है।

निर्देशक रोहित शेट्टी बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगातार हिट्स देते रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। जाहिर तौर पर रणवीर सिंह रोहित के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे। यह बात वह सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके भी कह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी