न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिम्बा’ की सफलता में संगीत का होगा बड़ा योगदान, जारी हुए 2 सुपरहिट गीत

आगामी 28 दिसम्बर को निर्माता करण जौहर और निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सारा अली खान (Sara Ali Khan) अभिनीत फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 14 Dec 2018 10:03:19

‘सिम्बा’ की सफलता में संगीत का होगा बड़ा योगदान, जारी हुए 2 सुपरहिट गीत

आगामी 28 दिसम्बर को निर्माता करण जौहर और निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सारा अली खान (Sara Ali Khan) अभिनीत फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस का आकलन है कि यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब होगी। एक माह पूर्व से ज्यादा पहले इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसने इंटरनेट की दुनिया में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की थी। और अब इसके जारी हुए दो गीतों ने जबरदस्त धूम मचा दी है।

हाल ही में सिम्बा का दूसरा गीत ‘तेरे बिन’ जारी किया गया है, जिसे जारी होने के बाद यू-ट्यूब पर जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है। मूल रूप से इस गीत को नुसरत फतेह अली खान साहब ने गाया था, जबकि इसके रीमिक्स वर्जन को राहत फतेह अली खान, असीस कौर और तनिश्क बागची ने किया है। इस गीत को लिखा है रश्मिी विराग ने और संगीत दिया है तनिश्क बागची ने। तनिश्क इन दिनों ज्यादातर रीमिक्स गीतों का ही संगीत तैयार कर रहे हैं। यू-ट्यूब पर इस गीत को समाचार लिखे जाने तक 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था। जिसमें से 1,15,000 दर्शकों ने इसे पसन्द किया और 8,348 दर्शकों ने इसे नापसन्द किया है।

bollywood,rohit shetty,ranveer singh,sara ali khan,simmba,simmba songs,simmba movie

इससे पहले सिम्बा के पहले गीत ‘आँख मारे’ को जारी हो गया है। यह गाना अरशद वारसी अभिनीत और अमिताभ बच्चन की एबीसीएल कम्पनी निर्मित फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ के प्रसिद्ध गीत ‘आंख मारे’ का रीमेक है। इस गाने में रणवीर सिंह और सारा अली खान मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को निर्देशित कर रहे रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह को दबंग पुलिस वाले का लुक दिया है। रीमेक गीत में रणवीर सिंह -सारा अली खान चश्मा लगाकर जबरदस्त स्वैग दिखा रहे हैं। फिल्म में इस गाने को नेहा कक्कड़, मीका सिंह और कुमार सानू ने आवाज दिया है।

रणवीर सिंह के इस गाने को संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। यह गाना रिलीज होते ही यू-ट्यूब पर वायरल होना शुरू हो गया। टी-सीरीज के ऑफिशयल अकाउंट पर आने के बाद अब तक इस गीत को 7 करोड़, 49 लाख, 22 हजार 737 बार देखा जा चुका है। इसमें से 10, 23,773 ने इसे पसन्द और 1,24,216 ने नापसन्द किया है।

दरअसल, जब से फिल्म ‘सिम्बा’ का यह गाना रिलीज हुआ है। तब से सारा अली खान और रणवीर सिंह का शानदार डांस मूव्स, बेमिसाल एक्सप्रेशन दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं। इसके बाद सारा लगातार इस गाने को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में सारा अली खान ने कबूल किया है की ‘आँख मारे ओ लडक़ी आँख मारे’ गीत के लिए उन्होंने अपनी आँखों के सामने करिश्मा कपूर के इंस्पायर रखे थे। उन्होंने करिश्मा कपूर के गाने देख कर उनसे प्रेरणा ली है।

ज्ञातव्य है कि ‘सिम्बा’ फिल्म का यह गीत वर्ष 1996 में 6 दिसम्बर को प्रदर्शित एबीसीएल लिमिटेड की फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ का रीमेक गीत है। मूल फिल्म में इस गीत को अरशद वारसी पर फिल्माया गया था, जिन्होंने इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपने समय का यह जबरदस्त हिट गीत है और आज इसका तनिष्क बागची निर्मित रीमेक भी जबरदस्त सफलता प्राप्त कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक