न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय के साथ सिर्फ बात हुई, तय नहीं हुई है फिल्म : रोहित शेट्टी

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों निर्देशक रोहिट शेट्टी की अगली फिल्म की चर्चा हो रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 19 Dec 2018 2:18:51

अक्षय के साथ सिर्फ बात हुई, तय नहीं हुई है फिल्म : रोहित शेट्टी

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों निर्देशक रोहिट शेट्टी की अगली फिल्म की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि रोहित (Rohit Shetty) जनवरी-फरवरी में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर एक एक्शन पैक्ड फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो पूरी तरह से ‘सिम्बा (Simmba)’ की तरह मसाला एंटरटेनमेंट होगी लेकिन उसमें एक्शन ‘सिम्बा’ से कहीं ज्यादा होगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि अक्षय कुमार इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि उन्होंने भी लम्बे समय से फिल्मी परदे पर एक्शन नहीं किया है। फिलहाल अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

bollywood,rohit shetty,Akshay Kumar,simmba

हाल ही में अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ के प्रमोशन में व्यस्त निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस फिल्म के बारे में अपनी चुप्पी तोडते हुए खुलकर मीडिया से बातचीत की। जब रोहित से पूछा गया कि क्या वाकई में वह अपनी नई फिल्म में अक्षय के साथ काम करने वाले हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित शेट्टी ने कहा कि, ‘मैं हमेशा से इस बारे में खुलकर बात करता हूं कि मैं आगे क्या करने वाला हूं। हमारे दिमाग में एक या दो आइडिया होते है। मैं अक्षय के साथ काम करना चाहता हूं और बेशक हम साथ में काम करेंगे। लेकिन अभी तक हमने सिर्फ एक आइडिया को लेकर बात की है और कुछ मीटिंग्स के दौरान हमने ये डिस्कस किया कि हम क्या कर सकते हैं और हमें क्या करना चाहिए। हर कोई कह रहा है कि हमारा कॉम्बिनेशन शानदार है।’

रोहित शेट्टी के बयान से स्पष्ट है कि वे अक्षय कुमार के साथ काम करना चाहते हैं और भविष्य में उनके साथ फिल्म बना सकते हैं लेकिन यह फिल्म इतनी जल्द शुरू नहीं हो सकती है, जितनी जल्दी इसके शुरू होने के समाचार मीडिया में आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी

क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं

E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की

आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ

'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन

'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम