न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिब्बा बंद हुई रोहित शेट्टी की फिल्म, अक्षय कुमार थे नायक

सुनाई दे रहा है कि रोहित शेट्टी निर्मित और प्रियदर्शन निर्देशित अक्षय कुमार की यह फिल्म डिब्बा बंद हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Feb 2018 2:01:05

डिब्बा बंद हुई रोहित शेट्टी की फिल्म, अक्षय कुमार थे नायक

कुछ समय पूर्व निर्देशक रोहित शेट्टी ने स्वयं को बतौर निर्माता पेश करने का जिम्मा उठाया था और उन्होंने अपनी फिल्म को अक्षय कुमार के साथ बनाने की घोषणा की। इस फिल्म का निर्देशन हिन्दी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने निर्देशक प्रियदर्शन करने वाले थे। अब सुनाई दे रहा है कि रोहित शेट्टी निर्मित और प्रियदर्शन निर्देशित अक्षय कुमार की यह फिल्म डिब्बा बंद हो गई है।

अक्षय कुमार के करियर को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने में प्रियदर्शन की महत्ती भूमिका रही है। जब अक्षय लगातार असफल हो रहे थे तब प्रियदर्शन ने उनको लेकर ‘हेराफेरी’ नामक फिल्म का निर्माण किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास लिखते हुए अक्षय कुमार के करियर को गति प्रदान की थी। इसके बाद प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ फिर हेराफेरी, गरम मसाला, दे दना दन, खट्टा मीठा, भूल-भुलैया बनाई जिनमें एक मात्र असफल फिल्म खट्टा मीठा रही थी।

इन फिल्मों की सफलता के बाद प्रियन और अक्षय की जोड़ी को सफल माना गया। इन दोनों की कॉमेडी फिल्मों का दर्शकों को इंतजार रहता था। प्रियदर्शन की निजी जिंदगी में कुछ परेशानियां आ गई थीं और उन्होंने हिंदी फिल्मों से ब्रेक ले लिया। प्रियदर्शन की फिल्म मेकिंग स्टाइल के रोहित शेट्टी कायल हैं। रोहित भी कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। रोहित ने प्रियदर्शन को हिंदी फिल्मों में वापस लाने की कोशिश की। बमुश्किल प्रियदर्शन माने।

bollywood,rohit shetty,Akshay Kumar,bollywood news

रोहित शेट्टी बन गए प्रोड्यूसर और उन्होंने अक्षय कुमार को प्रियदर्शन की फिल्म करने के लिए राजी कर लिया। नायिका के तौर पर कैटरीना कैफ को चुना गया, जो अक्षय कुमार के साथ सिंह इज किंग, दे दना दना, नमस्ते लंदन फिल्मों में काम कर चुकी थीं। इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड में काफी चर्चा होने लगी थी, लेकिन परिस्थितियों के चलते यह फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई। प्रियदर्शन समय पर इसे शुरू नहीं कर पाए और अक्षय कुमार ने अन्य फिल्मों में काम करना शुरू कर लिया।

इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों यह हवा चल रही है कि रोहित शेट्टी ने यह फिल्म पूरी तरह से बंद कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी