न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुरी खबर, ऋषि कपूर को हुआ थर्ड स्टेज का कैंसर!

इरफान खान और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के बाद अब ऋषि कपूर भी बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Oct 2018 8:34:39

बुरी खबर, ऋषि कपूर को हुआ थर्ड स्टेज का कैंसर!

इरफान खान और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के बाद अब ऋषि कपूर भी बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। वैसे अभी कुछ साफ नहीं हुआ है कि उनको क्या बीमारी है लेकिन बुधवार की देर शाम यह खबर जोर पकड़ने लगी कि ऋषि कपूर थर्ड स्टेज के कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि इन खबरों को ऋषि कपूर के परिवार वालों ने अफवाह करार दिया है।

ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'अभी ऋषि के टेस्ट होने बाकी हैं। अभी हमें नहीं पता कि ऋषि को क्या तकलीफ है और वह किस प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं। यहां तक कि ऋषि को भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है। अभी ऋषि के मेडिकल टेस्ट्स होने की प्रक्रिया भी शुरु नहीं हुई है। लोग कैसे यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उसे अडवांस स्टेज का कैंसर हो चुका है। ऋषि को शांति से सारे टेस्ट्स कराने दीजिए और उसके बाद जो भी रिज़ल्ट आएगा हम जरूर सबको इसकी जानकारी देंगे।' बता दे, कुछ दिन पहले ऋषि कपूर अमेरिका चले गए थे। ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह और बेटे रणबीर कपूर अमेरिका में हैं। जाने से पहले ऋषि ने ट्वीट किया था कि ऐक्टर के तौर पर 45 साल से काम करते हुए मेरे शरीर ने काफी कुछ सहा है और अब इसे तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

बता दें कि बॉलीवुड बबल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि कपूर को थर्ड स्टेज का कैंसर हुआ है। इस का बात का खुलासा कपूर फैमिली के एक करीबी सदस्य ने किया है। कैंसर के अलावा ऋषि को कमर में दर्द की भी बड़ी शिकायत है इसलिए उनके कैंसर के इलाज में बड़ी सावधानी बरती जा रही है। रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर एक्ट्रेस जूही चावला के साथ किसी फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे जिसे रोक दिया गया है।

bollywood,rishi kapoor cancer,rishi kapoor,rishi kapoor america,randhir kapoor,ranbir kapoor

बता दे, ऋषि कपूर के अमेरिका जाने के बाद से ही यह अफवाह उड़ने लगी थी कि ऋषि कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका में हैं। बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी जल्द ही अमेरिका जाने वाली हैं जिसके बाद रणबीर अपने पेंडिंग फिल्म प्रॉजेक्ट्स का काम पूरा करने के लिए भारत वापस आएंगे।

इसी बीच यह भी अफवाह जोर पकड़ रही है कि ऋषि कपूर को ब्लड कैंसर है और जल्द ही उनकी कीमोथेरपी शुरू होने वाली हैं। हालांकि ऋषि कपूर को कैंसर वाली खबरें अभी तक अफवाह ही कही जा सकती हैं क्योंकि परिवार की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशल बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर को निधन हो गया । वो 87 साल की थीं और उन्हें पिछले एक महीने से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सुबह 5 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया जिससे उनका निधन हो गया । कृष्णा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। मां कृष्णा की अर्थी के आगे-आगे बड़े बेटे रणधीर कपूर कलश लेकर चल रहे थे। करीना भी उनके साथ थीं । बता दें कि ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए । वहीं, बॉलीवुड के बड़ी-बड़ी हस्तियां कृष्णा कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंची।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक