न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर ऋषि ने ऐसा क्यों कहा - कपूर खानदान में बच्चे नहीं, बाप पैदा होते हैं...

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म मुल्क हाल ही में रिलीज़ हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिज़नस किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Aug 2018 4:37:22

आखिर ऋषि ने ऐसा क्यों कहा - कपूर खानदान में बच्चे नहीं, बाप पैदा होते हैं...

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म मुल्क हाल ही में रिलीज़ हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिज़नस किया। ऋषि फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं। वैसे यह मौका ऋषि कपूर के लिए दोहरे जश्न का है, बेटे रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने भी तो बॉक्स ऑफिस पर धुआं-धार कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है। बेटे रणबीर का अभिनय फिल्म 'संजू' में देखने के बाद गर्व करते हुए ऋषि कपूर कहते हैं कि कपूर खानदान में बच्चे नहीं बल्कि बाप पैदा होते हैं।

हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान जब ऋषि से पूछा गया आप किसे बेहतरीन अभिनेता मानते हैं, खुद को या बेटे रनबीर कपूर को? सवाल के जवाब में ऋषि कपूर में कहा, 'जिस तरह का काम रनबीर ने किया है और जिस तरह से उसकी प्रशंसा होती है, उसको देखकर यही लगता है की रणबीर मुझसे आगे है। रणबीर ऐसा लड़का है, जो अपनी मां के पेट से अभिनय सीख कर आया है। मेरे एक बेहद करीबी मित्र हैं, जिनके पिता का अब देहांत हो चुका है, इन्दर राज आनंद, उन्होने आर के फिल्मस के लिए कई कहानियां लिखी थीं और दादाजी के लिए नाटक भी, वह अक्सर कहा करते थे की कपूर खानदान में बच्चे पैदा नहीं होते हैं, कपूर खानदान में तो बाप पैदा होते हैं। मैं इस कथनी को लेकर डींगे नहीं मारूंगा, लेकिन इसको सुनकर गर्व महसूस करता हूं।'

बेटे रणबीर की फिल्म 'संजू' के बारे में ऋषि कहते हैं, 'मुझे नहीं लगता है की इस फिल्म में कोई भी चीज बदली जा सकती है और शायद इसीलिए यह इतनी बड़ी सफल फिल्म साबित हुई है। संजू किसी त्यौहार या छुट्टियों वाले वीकेंड पर नहीं रिलीज़ हुई थी। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें ना हीरो है और ना ही कोई हिरोइन, डांस, म्यूजिक और कोई विलन भी नहीं है। मैंने रनबीर की कभी तारीफ नहीं की है, लेकिन मैं इस बार यह जरूर कहूंगा कि वह फिल्म को अपने कंधे पर लेकर चला है, जिसमें विक्की कौशल और परेश रावल ने उसका शानदार साथ दिया है। कुछ समय पहले मैं एक पत्रकार से बात कर रहा था की फिल्म में संजय दत्त का नेगेटिव साइड नहीं दिखाया गया है तो मैंने उनसे यही कहा की हर फिल्म का एक ग्राफ होता है और आप यह कहने वाले कोई नहीं होते की फिल्म में आपने इन चीज़ो को क्यों छोड़ दिया है, अगर ऐसा होता तो फिल्म 24 घंटे चलती रहती।'

'मुल्क' के बाद ऋषि कपूर फिल्म 'मंटो' और 'राजमा चावल' में नजर आएंगे, दोनों ही फिल्में रिलीज़ के लिए तैयार हैं। रणबीर इन दिनों करण जौहर के प्रॉडक्शन में तैयार हो रही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक