न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'The Accidental Prime Minister' : अनुपम खेर की तारीफ में ऋषि कपूर ने कही यह बात...

बॉलीवुड के दिग्गज स्टार ऋषि कपूर ने इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे अनुपम खेर को बधाई दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 12:51:52

'The Accidental Prime Minister' : अनुपम खेर की तारीफ में ऋषि कपूर ने कही यह बात...

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' का ट्रेलर रिलीज होते ही इसको लेकर राजनैतिक बहस भी छिड़ गई है। हालांकि, इस फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टिर' के लिए अनुपम खेर को बधाई भी मिल रही है। बॉलीवुड के दिग्गज स्टार ऋषि कपूर ने इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे अनुपम खेर को बधाई दी। ऋषि कपूर ने फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टिर' को शानदार बताया और अनुपम खेर की तारीफ में कसीदे पढ़ें।

ऋषि कपूर ने शुक्रवार को ट्वीट कर अनुपम खेर को इस फिल्म के लिए बधाई दी। ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा- 'फिल्म का ट्रेलर शानदार है। फिल्म पॉलिटिकल होने के साथ साथ इंटरेस्टिंग भी है। फिल्मों में अपनी शैली को लेकर आपका जो पैशन है वो बेहतरीन है। यही आप अपने एक्टिंग स्कूल में भी सिखाते हैं। और फिल्म में अक्षय खन्ना का लुक भी काफी प्रभावी है। पहले से ही आपको बधाई।' हालांकि, इसके बाद अनुपम खेर ने ज्यादा समय नहीं लिया और तुरंत उस ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ऋषि कपूर को धन्यवाद दिया और कहा आपके प्यार और उत्साह के लिए दिल से बधाई। 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टिर' साथ में न्यूयॉर्क में देखेंगे।

bollywood,rishi kapoor,anupam kher,the accidental prime minister,the accidental prime minister trailer,congress,manmohan singh

दरअसल, फिल्म को लेकर कुछ आपत्तियां सामने आई हैं, जिसे लेकर अनुपम खेर ने कहा कि ये किसी पार्टी को फायदा पहुंचाने के मकसद से नहीं बनाई गई है । कांग्रेस नेताओं ने अनुपम खेर (Anupam Kher) अभिनीत फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को अपनी पार्टी के खिलाफ भाजपा का दुष्प्रचार करार दिया है। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने इस फिल्म को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अनुपम खेर इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। संजय बारू का रोल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार निभा रहे हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के रोल में जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट हैं। प्रियंका गांधी के रोल में टेलीविजन एक्ट्रेस अहाना कुमरा हैं। राहुल गांधी के रोल में टीवी एक्टर अर्जुन माथुर हैं। ये फिल्म मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को लेकर लिखी गई संजय बारू (Sanjay Baru) की किताब 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है। 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर (The Accidental Prime Minister)' को विजय रत्नाकर गुट्टे ने डायरेक्ट किया है। 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' 11 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा का यह दुष्प्रचार काम नहीं करेगा और सच की जीत होगी। इसी मुद्दे को लेकर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने तंज कसा है। उन्होंने तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'भाड़ में गए देश के ज़रूरी मुद्दे यार, फ़िल्म देखो और तय करो कि वोट किसे देनी है! जिसने ज़्यादा अच्छा अभिनय किया है उसे या जो ज़्यादा अच्छा अभिनय कर रहा है उसे? शांतता नाटक चालू आहे। बता दें कि मराठी शब्द 'शांतता नाटक चालू आहे' मतलब होता है, शांति रखें नाटक जारी है...

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम