न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण की एक और ‘बी’ ग्रेड नायिका पर बायोपिक, ऋचा बनेंगी...

गत वर्ष ‘फुकरे रिर्टन्स’ में नजर आई अभिनेत्री ऋचा चड्ढा एक बायोपिक फिल्म करने जा रही हैं, जिसमें वे दक्षिण की बी ग्रेड अभिनेत्री शकीला की जिन्दगी को परदे पर जीवंत करेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Mar 2018 2:24:41

दक्षिण की एक और ‘बी’ ग्रेड नायिका पर बायोपिक, ऋचा बनेंगी...

गत वर्ष ‘फुकरे रिर्टन्स’ में नजर आई अभिनेत्री ऋचा चड्ढा एक बायोपिक फिल्म करने जा रही हैं, जिसमें वे दक्षिण की बी ग्रेड अभिनेत्री शकीला की जिन्दगी को परदे पर जीवंत करेंगी। यह दूसरा मौका है जब बॉलीवुड में दक्षिण भारत की बी ग्रेड नायिका की बायोपिक बनाई जा रही है। कुछ वर्ष पूर्व एकता कपूर ने दक्षिण भारत की सनसनी सिल्क स्मिता की जिन्दगी ‘डर्टी पिक्चर’ के नाम से परदे पर उतारा था, जिसमें विद्या बालन ने केन्द्रीय भूमिका अभिनीत की थी। विद्या बालन के अभिनय के चलते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

गैंग्स ऑफ वासेपुर, फुकरे, फुकरे रिर्टन्स, गोलियों की रासलीला रामलीला और मसान जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुकी ऋचा हाल ही में वेब सीरीज ‘इनसाइड एज’ में नजर आई थी। अब खबर आ रही है कि ऋचा साउथ इंडियन फिल्मों की मशूहर अभिनेत्री शकीला पर बनने वाली बायोपिक में मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी। शकीला ने दक्षिण की कई बीग्रेड फिल्मों के जरिए एक दौर में खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

bollywood,richa chadda,shakeela,biopic,fukrey returns

शकीला केरल से थीं और उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं में कई वयस्क फिल्मों में काम किया। 1990 के दशक में शकीला खासी पॉपुलर भी थी। इस बायोपिक में शकीला के 16 वर्ष की आयु में फिल्म उद्योग में कदम रखने के समय से उनके पूरे जीवन की कहानी दिखाई जाएगी।

ऋचा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि यह फिल्म 1990 के दशक से मलयालम सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध कलाकार में से एक शकीला की कहानी है, जिन्होंने फिल्म जगत में काफी प्रसिद्धि हासिल की। उनके प्रशंसक एशिया भर में फैले थे और उन्होंने एक महिला कलाकार के रूप में धूम मचाई जो उस दौर में आम बात नहीं थी।

उन्होंने कहा फिल्म की पटकथा रोमांचक है और इसकी कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। फिल्म की तैयारी जल्द शुरू हो जाएगी और इसकी शूटिंग अप्रैल या मई के अंत से शुरू होगी। इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। आगामी सप्ताह ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘3 स्टोरीज’ का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसे फरहान अख्तर ने निर्मित किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल