न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo : मैं रह गई थी हैरान जब कोरियोग्राफर बोला- 'मैडम जरा अपनी पैंट...' : ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा ने आगे बताया कि एक गाने की शूट‍िंग चल रही थी जिसमें उन्‍होंने हाई वेस्‍ट पैंट पहनी हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Nov 2018 12:01:47

#MeToo : मैं रह गई थी हैरान जब कोरियोग्राफर बोला- 'मैडम जरा अपनी पैंट...' : ऋचा चड्ढा

गैंग्स ऑफ वासेपुर, फुकरे और मसान जैसी फ‍िल्‍मों से पहचानी जानी वाली ऋचा चड्ढा ( Richa Chadda ) मीटू कैंपेन #MeToo के तहत एक चौकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा शोषण हर जगह होता है और ये उन्‍होंने भी झेला है। शूट‍िंग के दौरान उनके साथ भी घटना हुई है। बता दे, पिछले कुछ महीनों से देश में हुए #MeToo कैंपेन में कई बड़ी हस्तियों का नाम सामने आया, जिसमें से सबसे ज्यादा बॉलीवुड से हैं। #MeToo की शुरुआत होने के बाद कई एक्टर्स ने इस अभियान का सपोर्ट किया और इसे जरूरी बताया।

ऋचा चड्ढा ने आगे बताया कि एक गाने की शूट‍िंग चल रही थी जिसमें उन्‍होंने हाई वेस्‍ट पैंट पहनी हुई थी। तभी गाने के कोरियोग्राफर ने कहा कि मैडम आपकी नाभि नहीं दिख रही है। थोड़ा सा पैंट नीचे कर लीजिए। ऋचा ने कहा कि ये मेरे लिए हैरान कर देने वाली बात थी, तब मैंने एक मार्कर लेकर कहा कि मैं नाभ‍ि अपने माथे या गाल पर बना लेती हूं।

bollywood,richa chadda,metoo,metoo campaign,navel

हालांकि कुछ वक्‍त पहले ऋचा ने खुद को खुशकिस्मत बताया था कि उनके साथ शुरुआत से लेकर अब तक किसी प्रकार के यौन दुर्व्यवहार का सामना नहीं करना पड़ा। बता दें कि ऋचा फिल्म शकीला में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं। इंद्रजीत लंकेश निर्देशित 'शकीला' का कुछ दिनों पहले लोगो जारी हुआ। फिल्म की टैगलाइन में लिखा है, 'नॉट अ पोर्न स्टार' (पोर्न स्टार नहीं)

bollywood,richa chadda,metoo,metoo campaign,navel

'काश मेरे साथ भी होता..' : प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की दिग्‍गज एक्‍ट्रेसेस प्रीति जिंटा ( Preity Zinta ) #MeToo को लेकर चौकाने वाला बयान दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। प्रीति जिंटा जल्‍द ही फिल्‍म 'भैयाजी सुपरहिट' में एक देसी अंदाज में कॉमेडी करते हुए नजर आने वाली हैं। इसी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए वह इन दिनों कई जगह नजर आ रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्‍या उन्‍होंने कभी यौन उत्‍पीड़न जैसी घटना का सामना किया है? इस पर प्रीति पहले हंसने लगती हैं और फिर कहती हैं, 'नहीं मेरे साथ कभी नहीं हुआ, काश मेरे साथ भी ये होता...। ताकि मैं आपको इस सवाल का जवाब दे पाती।' इसके अलावा वह इस मामले पर मजाक करती भी नजर आ रही हैं। प्रीति ने आगे खुद कहा, 'मेरे पास इस मामले के लिए एक लाइन जरूर है, 'आज की स्‍वीटू कल की मीटू हो सकती है...'। प्रीति ने फिल्म इंडस्ट्री को सबसे सुरक्षित इंडस्ट्री बताते हुए कहा, '#MeToo अभियान जरूरी है, लेकिन मुझे बुरा लगता है जब महिलाएं इसे निजी कारणों के लिए इस्तेमाल करती हैं। अगर #MeToo इस इंडस्ट्री में इतना है, तो दूसरी इंडस्ट्री में और ज्यादा है।' प्रीति ने कहा, 'अगर आप मुझे ये कह रहे हैं कि ये सिर्फ यहां है और बिजनेस, राजनीति में ये नहीं है, तो ये बेकार की बात है।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक