न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्ट्रीट डांसर-3 के नए पोस्टर जारी, एबीसीडी का सीक्वल... रेमो ने कहा

पिछले तीन दिन से रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) की अगली डांस बेस्ड फिल्म की चर्चा मीडिया में हो रही है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 2:18:52

स्ट्रीट डांसर-3 के नए पोस्टर जारी, एबीसीडी का सीक्वल... रेमो ने कहा

पिछले तीन दिन से रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) की अगली डांस बेस्ड फिल्म की चर्चा मीडिया में हो रही है। इस फिल्म के नाम की घोषणा और पोस्टर जारी होने के चलते यह फिल्म चर्चाओं में आ गई है। फिल्म के मुख्य कलाकार अपने लुक के चलते दर्शकों में क्रेज बनाने में सफल हो गए हैं। इस फिल्म को इस वर्ष दीपावली के 11 दिन बाद 8 नवम्बर को प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म के बारे में दर्शकों का विचार था कि यह फिल्म रेमो की पिछली डांस बेस्ड फिल्म ‘एबीसीडी (ABCD)’ का सीक्वल है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।

bollywood,remo dsouza,varun dhawan,shraddha kapoor,street dancer 3,street dancer 3 poster

स्वयं रेमो डिसूजा ने अपने हाल ही में दिए एक बयान में कहा है कि उनकी फिल्म स्ट्रीट डांसर-3 डांस पर आधारित फिल्म जरूर है लेकिन यह ‘एबीसीडी’ का सीक्वल नहीं है। यह मेरी पिछली फिल्मों की तरह डांस से जुड़ी हुई जरूर है लेकिन इस बार इसकी कहानी बिलकुल अलग है। स्ट्रीट डांसर-3 से एबीसीडी का कोई भी लेना देना नहीं है। इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा को दोहराया जरूर जा रहा है लेकिन यह है बिलकुल अलग।

bollywood,remo dsouza,varun dhawan,shraddha kapoor,street dancer 3,street dancer 3 poster

ज्ञातव्य है कि रेमो डिसूजा की पिछली डांस फिल्मों को यूटीवी ने निर्मित किया था और उसी के पास ‘एबीसीडी’ का शीर्षक है। जबकि इस बार रेमो डिसूजा की फिल्म को टी सीरीज के बैनर तले निर्मित किया जा रहा है जिसके चलते रेमो ‘एबीसीडी’ शीर्षक का उपयोग नहीं कर सकते थे। लिहाजा उन्हें अपनी फिल्म के लिए नए शीर्षक की तलाश करनी पड़ी। इसके साथ ही उन्हें यह कहना पड़ रहा है कि उनकी फिल्म की कहानी एबीसीडी से बिलकुल अलग है। अगर वास्तविकता में रेमो डिसूजा की यह फिल्म उनकी पिछली फिल्मों का सीक्वल नहीं है तो उन्होंने इसके साथ ‘3’ को क्यों जोड़ा है। स्ट्रीट डांसर और स्ट्रीट डांसर-2 का क्या हुआ। इस बात को उन्हें आगे आकर स्पष्ट करना चाहिए। वरना दर्शक उनकी इस फिल्म की तुलना एबीसीडी सीक्वल के रूप में ही करेंगे।

bollywood,remo dsouza,varun dhawan,shraddha kapoor,street dancer 3,street dancer 3 poster

स्ट्रीट डांसर (Street Dancer 3) के नए पोस्टर भी जारी किए गए हैं। इन दो पोस्टरों में से एक पोस्टर में वरुण धवन ने अपने कंधे पर एक लडक़ी को उठा रखा है जिसने लाल रंग का पजामा और काले रंग का ब्लाउज पहन रखा है और पैरों में उसके डांसिंग शूज हैं। वहीं वरुण धवन ने लाल रंग की बनियान और हरे रंग की पेंट पहन रखी है और इसी से मैच करते हुए उनके डांसिंग शूज हैं। दूसरे पोस्टर में वे लडक़ी के ऊपर से कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही आज इस फिल्म के निर्माताओं की ओर से एक और नया पोस्टर जारी किया गया है जिसमें प्रभु देवा (Prabhu Deva) और वरुण धवन (Varun Dhawan) एक दूसरे की आँखों में आँखें डाले नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर पिछले पोस्टरों की तुलना में तेजी से वायरल हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम