न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेमो की अगली फिल्म 4डी/आईमैक्स फार्मेट में, साथ होंगे कैटरीना वरुण

सलमान खान को लेकर रेस-3 के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग करने वाले निर्देशक रेमो डिसूजा इस फिल्म के बाद अपनी अगली फिल्म, जो कि नृत्य पर आधारित है, की तैयारी शुरू करने जा रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 13 Apr 2018 7:18:22

रेमो की अगली फिल्म 4डी/आईमैक्स फार्मेट में, साथ होंगे कैटरीना वरुण

सलमान खान को लेकर रेस-3 के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग करने वाले निर्देशक रेमो डिसूजा इस फिल्म के बाद अपनी अगली फिल्म, जो कि नृत्य पर आधारित है, की तैयारी शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार कैटरीना कैफ के सामने वरुण धवन काम करने जा रहे हैं। रेमो डिसूजा की रेस-3 का ट्रेलर इस महीने के अंतिम शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: द इनफिनिटी वॉर’ के साथ जारी किया जाएगा।

रेमो डिसूजा अपनी अगली नृत्य आधारित फिल्म को 4डी फार्मेट में फिल्माने जा रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब भारत में कोई फिल्म 4डी में बनेगी। यहाँ पर अभी तक 3डी तकनीक का इस्तेमाल ही अच्छी तरह से नहीं किया जाता है। बताया जा रहा है कि निर्देशक अपनी इस फिल्म के लिए आगामी महीने लॉस एंजिल्स जा रहे हैं, जहाँ वे 4डी और आईमैक्स तकनीक का ज्ञान लेंगे और उसके बाद भारत आकर इसकी तैयारियों को शुरू करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि यह अब तक सबसे महंगी फिल्म होगी। विशेष रूप से इसकी तकनीकी पर ज्यादा पैसा खर्च किया जाएगा।

bollywood,remo dsouza,varun dhawan,katrina kaif

मिड-डे के साथ बातचीत में, डिसूजा ने बताया, ‘हम 4डी और आईमैक्स की संभावना तलाश रहे हैं। मैं अभी भी तकनीक सीख रहा हूं और मुझे यह सही होने की उम्मीद है ताकि मैं इसे उचित तरीके से इस्तेमाल कर सकूं।’ हालांकि उनकी पूरी टीम इस बात को लेकर आशंकित नजर आ रही है। टीम का कहना है कि रेमो इसे कैसे संभव बना पाते हैं।

वहीं दूसरी ओर रेमो का कहना है कि, ‘एक 4 डी फिल्म बनाना ज्यादा मुश्किल है क्योंकि इस तकनीक में दर्शकों को पूरी तरह से शामिल किया जाता है। इसके अतिरिक्त बहुत सारी दूसरी बातें हैं जिन पर विचार किया जाना है। हमें कैमरे के कोणों, अभिनेताओं के अभिनय और उनके प्रदर्शन पर विशेष ध्यान देना है। हम प्रौद्योगिकी की वजह से कहानी पर समझौता नहीं करना चाहते हैं, इसलिए हम अभी इस पर विचार कर रहे हैं। ‘रेस 3’ रिलीज के बाद, मैं लॉस एंजिल्स में जा रहा हूं और जहाँ 4डी और आईमैक्स की प्रक्रिया को जानने का प्रयास करूंगा।’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक