न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनम कपूर को देख याद आई ‘मनीषा’, ‘मुन्नाभाई’ में आ सकती हैं नजर

आगामी शुक्रवार को सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अभिनीत विधु विनोद चोपड़ा निर्मित और शैली चोपड़ा धर निर्देशित फिल्म ‘इक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ का प्रदर्शन होने जा रहा है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 30 Jan 2019 4:56:49

सोनम कपूर को देख याद आई ‘मनीषा’, ‘मुन्नाभाई’ में आ सकती हैं नजर

आगामी शुक्रवार को सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अभिनीत विधु विनोद चोपड़ा निर्मित और शैली चोपड़ा धर निर्देशित फिल्म ‘इक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सोनम कपूर को देखकर विधु विनोद चोपड़ा को 1942: ए लव स्टोरी की मनीषा कोइराला की याद आ गई है। उनकी इस फिल्म में सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने नायक की भूमिका निभाई थी।

bollywood,sonam kapoor,manisha koirala,ek ladki ko dekha toh aisa laga

बॉलीवुड के गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि विधु विनोद चोपड़ा अपनी अगली फिल्म में सोनम कपूर को लेने का मानस बना चुके हैं। उनकी अगली फिल्म ‘मुन्नाभाई’ सीरीज की तीसरी फिल्म हो सकती है, जिसकी घोषणा राजकुमार हिरानी पिछले दिनों करने वाले थे, लेकिन उन पर लगे यौन उत्पीडऩ के आरोप के बाद फिलहाल इस फिल्म के काम को रोक दिया गया है। विधु विनोद चोपड़ा सोनम कपूर को इसी फिल्म में संजय दत्त के साथ पेश करना चाहते हैं। गत दिनों मुन्नाभाई में सर्किट की भूमिका निभा रहे अभिनेता अरशद वारसी ने कहा था कि फिल्म की पटकथा पूरी तरह से तैयार हो गई है और इसे फाइनली लॉक कर दिया गया। ‘संजू’ में भी सोनम कपूर ने काम किया था लेकिन इसमें उनकी भूमिका छोटी थी। तब विनोद ने सोनम से वादा किया था कि वे उसे केन्द्र में रखकर फिल्म का निर्माण करेंगे और उन्होंने ऐसा ही किया।

bollywood,sonam kapoor,manisha koirala,ek ladki ko dekha toh aisa laga

कुछ दिनों पूर्व ही सोनम कपूर अनिल कपूर अभिनीत फिल्म ‘इक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसन्द किया है। मूल रूप से यह फिल्म समलैंगिक सम्बन्धों पर आधारित एक प्रेम कहानी है, जिसमें राजकुमार राव के साथ ट्राइएंगल दिखाया गया है। राजकुमार राव ने इस फिल्म में मुस्लिम लडक़े का किरदार निभाया है, जो एक पंजाबी लडक़ी से प्रेम करता है लेकिन यह पंजाबी लडक़ी लडक़े से नहीं अपितु लडक़ी से प्रेम करती है। फिल्म का कथानक और गीत संगीत शानदार है। देखने के बात है कि दर्शक इस फिल्म को कितना पसन्द करते हैं। यह 1 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम