न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

30 साल, 74 फिल्में, 29 असफल, 12 ब्लॉकबस्टर ये हैं बॉलीवुड के...

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान अकेले ऐसे नायक हैं जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100, 200 और 300 करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय करने में सफलता प्राप्त की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jan 2018 2:38:42

30 साल, 74 फिल्में, 29 असफल, 12 ब्लॉकबस्टर ये हैं बॉलीवुड के...

कहते हैं 24 घंटों में कुछ देर के लिए ऐसा वक्त आता है जब इंसान अपनी ऊँचाईयों को छूने में सफल होता है। अर्थात् वक्त का पहिया घूमता है और इतिहास अपने आप को दोहराता है इसमें कोई शक-ओ-शुबा नहीं है। वर्तमान समय में बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ बने सलमान खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कभी 18 वर्ष की आयु में 60 वर्ष के बुर्जुग की भूमिका निभाने को तैयार सलमान ने यह नहीं सोचा था कि एक वक्त ऐसा आएगा जब वे एक दशक तक लगातार सुपर हिट फिल्मों की झड़ी लगा देंगे। गुजरे एक दशक पर नजर डाली जाए तो बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान अकेले ऐसे नायक हैं जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100, 200 और 300 करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय करने में सफलता प्राप्त की है।

उनकी हालिया प्रदर्शित हुई ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं यह फिल्म वैश्विक स्तर पर 600 करोड से ज्यादा और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। यदि ऐसा होता है तो यह हिन्दी सिनेमा की दशा और दिशा बदलने का काम करेगी।

वर्ष 1989 में सूरज बडज़ात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से सफलता का स्वाद चखने वाले सलमान खान ने 2000 के दशक में लगातार 29 असफल फिल्में देकर स्वयं के करियर को पूरी तरह से समाप्त कर लिया था। यह वह दौर था जब उनके बाद आए शाहरुख खान (दीवाना, बाजीगर), अजय देवगन (फूल और कांटे), ऋतिक रोशन (कहो ना प्यार है) से सुपर सितारों की श्रेणी में शामिल हो चुके थे और सलमान खान अपनी असफल फिल्मों के चलते बॉलीवुड से बाहर का रास्ता नाप रहे थे।

bollywood,Salman Khan,tiger zinda hai,gossips,entertainment

असफलता के इसी दौर में उन्होंने स्वयं की बॉडी पर ध्यान देना शुरू किया। उन्होंने महसूस किया कि यदि उन्हें सफल होना है तो उन्हें सनी देओल (घायल, घातक, गदर) की तरह जिम में पसीना बहाना होगा। उनकी मेहनत रंग लाई और इसी बीच उन्होंने अपने भाई सोहेल खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में पहली बार अपनी बॉडी का प्रदर्शन किया। फिल्म की सफलता में उनका शर्ट लैस होना अहम् रहना। सलमान खान की बॉडी से प्रेरित होकर आमिर खान ने वर्ष 2008 में ‘गजनी’ में अपना शरीर प्रदर्शन किया और इस फिल्म की सफलता ने सलमान खान को अपनी छवि बदलने पर मजबूर किया। अब तक रोमांटिक फिल्मों में नजर आने वाले सलमान खान ने स्वयं को एक्शन से लबरेज फिल्मों में उतारने का निर्णय लिया।

bollywood,Salman Khan,tiger zinda hai,gossips,entertainment

उनके इस कदम में साथ दिया प्रभु देवा ने, जो स्वयं को हिन्दी फिल्मों में बतौर निर्देशक स्थापित करना चाहते थे। बोनी कपूर के लिए उन्होंने ‘वांटेड’ नामक फिल्म बनाई जिसने सलमान खान के साथ-साथ बोनी कपूर के दिन बदल दिए। सलमान खान की बदलती तकदीर को बुलंदियों पर पहुंचाने में अहम् भूमिका निभाई उनके भाई अरबाज खान की फिल्म ‘दंबग’ ने। ‘दबंग’ हिन्दी सिनेमा की ऐसी फिल्म रही जिसने अपने प्रदर्शन के बाद टीवी से चिपके दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर दौड़ाया। उसने एक ऐसे दर्शक वर्ग को पुन: सिनेमाघर लौटाया जो एयर कंडीशन कमरों में बैठकर फिल्म को टीवी पर देखना पसन्द करता था। इसके साथ ही उसने उन दिहाड़ी मजदूरों को भी फिल्म देखने के लिए बेताब किया जो मल्टीप्लैक्स और टीवी के चलते सिनेमाघर से दूर हो गए थे। बॉलीवुड की दिशा और दशा बदलने वाली ‘दबंग’ दूसरी ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 141.24 करोड़ की कमाई के साथ आय के नए आयाम स्थापित किए। इस फिल्म ने बॉलीवुड में एक बार फिर से मसाला फिल्मों का सफलतम दौर शुरू किया जो बदस्तूर जारी है।

bollywood,Salman Khan,tiger zinda hai,gossips,entertainment

पिछले नौ वर्षों में सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस को लगातार 12 ऐसी फिल्में दी हैं जिन्होंने 100 से 300 करोड़ तक की कमाई की है। इन बारह फिल्मों में सुल्तान, बजरंगी भाईजान और टाइगर जिंदा है ने 300 करोड़ से ज्यादा, दो—किक और प्रेम रतन धन पायो—200 करोड़ से ज्यादा और सात अन्य—जय हो, दबंग, दबंग-2, रेडी, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, ट्यूबलाइट—ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

bollywood,Salman Khan,tiger zinda hai,gossips,entertainment

आने वाले दो वर्षों में सलमान खान की चार फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। यह चार फिल्में हैं—रेस-3, भारत, दबंग-3 और किक-2—जिनसे यह उम्मीद की जा रही है कि यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होंगी। ऐसी ऐसा होता है तो तीन वर्ष के दौरान 300 करोड़ी 5 फिल्में देने वाले वे हिन्दी सिनेमा के पहले अभिनेता होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल