न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड के अगले आमिर खान ‘रणवीर सिंह’, कोई शक

रणवीर सिंह बॉलीवुड के पहले ऐसे युवा अदाकार हैं जिनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 09 Feb 2018 12:47:36

बॉलीवुड के अगले आमिर खान ‘रणवीर सिंह’, कोई शक

बॉलीवुड में आमिर खान को मिस्टर परफैक्शनिस्ट के तौर पर जाना जाता है जो अपनी फिल्म में किसी प्रकार की कमी नहीं चाहता है। आमिर खान के पिछले एक दशक के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अपनी हर फिल्म में स्वयं को पिछली फिल्म से ऊपर उठाया है। ऐसा ही कुछ अब बॉलीवुड के युवा सितारे रणवीर सिंह कर रहे हैं। जिस रफ्तार से रणवीर अपनी अभिनय क्षमता को निखारते जा रहे हैं उससे इस बात का अहसास हो रहा है कि यह अभिनेता आने वाले समय में आमिर खान का स्थान लेगा। दर्शक रणवीर सिंह की हर फिल्म की तुलना आमिर खान से करेंगे।

रणवीर सिंह बॉलीवुड के पहले ऐसे युवा अदाकार हैं जिनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। बॉक्स ऑफिस के सुपर सितारों—सलमान, आमिर, शाहरुख, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार—में से कोई भी ऐसा नहीं है जिसकी किसी फिल्म ने उनकी 32 वर्ष की आयु में 200 करोड़ का कारोबार किया हो।

bollywod,ranveer singh,bollywood news

रणवीर सिंह की हालिया प्रदर्शित ‘पद्मावत’ न सिर्फ उनके करियर अपितु इस फिल्म के निर्माता निर्देशक, लेखक संगीतकार, गीतकार, संजय लीला भंसाली के करियर की भी पहली ऐसी फिल्म बनी है जो इस क्लब में शामिल हुई है। इसके साथ ही यह शाहिद कपूर की भी पहली और दीपिका पादुकोण के करियर की छठी ऐसी फिल्म है।

पिछले चार सालों पर नजर डालें तो रणवीर सिंह की चार फिल्मों—गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी, बेफिक्रे और पद्मावत का प्रदर्शन हुआ है, जिनमें से ‘बेफिक्रे’ को छोड़ शेष सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। ‘पद्मावत’ में रणवीर सिंह ने जिस अंदाज में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार अभिनीत किया है, उसे देखने के बाद निश्चित तौर पर यह कहा जा सकता है इस किरदार को कोई अन्य अभिनेता नहीं कर सकता था। जो क्रूरता और खौफ रणवीर ने अपनी अदाकारी से पैदा किया उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है।

bollywod,ranveer singh,bollywood news

इस वर्ष रणवीर सिंह की तीन फिल्मों का प्रदर्शन होना तय है। यह सभी फिल्में जाने माने निर्देशकों की हैं लेकिन इन निर्देशकों में एक भी ऐसा नहीं है जो संजय लीला भंसाली की तरह से अपने किरदारों को परदे पर पेश कर सके। थोड़ी बहुत उम्मीद जोया अख्तर से जरूर है। जोया अख्तर इससे पहले भी रणवीर सिंह के साथ ‘दिल धडक़ने दो’ में काम कर चुकी हैं। वहाँ भी उन्होंने रणवीर से अच्छा काम लिया था। अब देखना यह है कि क्या रणवीर अपनी आने वाली फिल्मों से दर्शकों की इस उम्मीद पर खरा उतरेंगे कि रणवीर सिंह है तो अभिनय उम्दा ही होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह