न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह ने मारी बाजी, ‘खान तिकडी’ के साथ 'खिलाडी कुमार' पर भी पड़े भारी

यूं तो वर्ष 2018 बॉलीवुड के काफी खुशियों भरा रहा लेकिन सबसे ज्यादा खुशियाँ अभिनेता रणवीर सिंह को मिली जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरूआत के साथ ही शानदार अंत किया।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 04 Jan 2019 2:51:27

रणवीर सिंह ने मारी बाजी, ‘खान तिकडी’ के साथ 'खिलाडी कुमार' पर भी पड़े भारी

यूं तो वर्ष 2018 बॉलीवुड के काफी खुशियों भरा रहा लेकिन सबसे ज्यादा खुशियाँ अभिनेता रणवीर सिंह को मिली जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरूआत के साथ ही शानदार अंत किया। ऐसा बहुत कम अभिनेताओं को मौका मिलता है जब वे वर्ष की शुरूआत व अन्त दोनों अपनी फिल्मों के साथ करें। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने ऐसा किया। वर्ष की शुरूआत में उन्होंने 300 करोडी फिल्म ‘पद्मावत’ दी और अन्त में 200 करोडी ‘सिम्बा’, जो अब तक बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर चुकी है। इसी के साथ रणवीर सिंह ने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक दीपिका पादुकोण से शादी की।

वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुई रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की दोनों फिल्मों की कमाई अब तक 450 करोड है, जबकि ‘सिम्बा (Simmba)’ का सफर अभी जारी है और इस कमाई में और बढोतरी होगी यह निश्चित है, क्योंकि वर्ष 2019 के पहले शुक्रवार को कोई बडी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है। जिस तरह से ‘सिम्बा’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रही है उसे देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि रणवीर सिंह वर्ष 2018 के ऐसे इकलौते अभिनेता होंगे जिन्होंने अपनी दो फिल्मों के जरिये बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

इसी के साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बॉक्स ऑफिस की रेस में आमिर खान (Aamir Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और सलमान खान (Salman Khan) जैसे सितारों को भी पीछे छोड दिया है। आइए डालते हैं एक नजर दूसरे सितारे की सफलता पर—

bollywood,ranveer singh,simmba,simmba box office collection,Akshay Kumar,ranbir kapoor,Salman Khan,aamir khan

अक्षय कुमार — अक्षय कुमार ने इस साल ‘गोल्ड’ और ‘पैडमैन’ के साथ 390 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

bollywood,ranveer singh,simmba,simmba box office collection,Akshay Kumar,ranbir kapoor,Salman Khan,aamir khan

रणबीर कपूर — राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ के जरिये रणबीर कपूर ने जबरदस्त वापसी की। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 341.22 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

bollywood,ranveer singh,simmba,simmba box office collection,Akshay Kumar,ranbir kapoor,Salman Khan,aamir khan

सलमान खान — हर वर्ष ईद के मौके पर एक फिल्म देने वाले सलमान खान के लिए 2018 कोई खुशी नहीं लाया। उनकी एकमात्र प्रदर्शित फिल्म ‘रेस-3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाका नहीं किया। यह फिल्म मात्र 169 करोड का कारोबार करने में सफल हुई।

bollywood,ranveer singh,simmba,simmba box office collection,Akshay Kumar,ranbir kapoor,Salman Khan,aamir khan

आमिर खान — बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों से रिकॉर्ड कायम करने वाले आमिर खान भी इस वर्ष असफल सिद्ध हुए। 210 करोड के भारी भरकम बजट में बनी उनकी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत तक वसूल नहीं कर पायी। इस फिल्म ने सिर्फ 151 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। हाँ ओपनिंग डे का रिकार्ड जरूर उन्होंने अपने पास रखा। ‘ठग्स’ ने पहले दिन 52 करोड का कारोबार किया था, जो कोई फिल्म नहीं तोड पायी।

bollywood,ranveer singh,simmba,simmba box office collection,Akshay Kumar,ranbir kapoor,Salman Khan,aamir khan

शाहरुख खान — खान तिकडी के तीसरे सितारे शाहरुख खान एक बार फिर असफल हो गए। वर्ष दूसरे अन्तिम शुक्रवार को प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से असफल हो गई। 200 करोड की लागत से बनी ‘जीरो’ ने मात्र 85 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

इन आंकडों और सितारों के प्रदर्शन को देखकर यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि आने वाले समय में रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे सफल सितारा होंगे। बहरहाल, 14 फरवरी को अब रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘गली बॉय’ का प्रदर्शन होने जा रहा है जिसमें उनके साथ हैं आलिया भट्ट। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है जो पहले भी रणवीर सिंह के साथ काम कर चुकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर व्यापक सफलता प्राप्त करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम