न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह : 2018 का धमाकेदार अंत, 2019 की शुरूआत होगी शानदार

रणवीर सिंह ने वर्ष 2018 में तीन मुख्य काम किए हैं। पहला उन्होंने वर्ष की पहली 300 करोडी ‘पद्मावत’ दी।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 24 Dec 2018 6:09:56

रणवीर सिंह : 2018 का धमाकेदार अंत, 2019 की शुरूआत होगी शानदार

रणवीर सिंह ने वर्ष 2018 में तीन मुख्य काम किए हैं। पहला उन्होंने वर्ष की पहली 300 करोडी ‘पद्मावत’ दी। दूसरा उन्होंने दीपिका पादुकोण को अपनी जीवनसंगिनी बनाया और तीसरा उनकी सर्वाधिक चर्चित फिल्म ‘सिम्बा’ का प्रदर्शन वर्ष के अंतिम शुक्रवार 28 दिसम्बर को होने जा रहा है। कहा जा रहा है रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी उनकी ‘सिम्बा’ तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड के आंकडे को छूने वाली उनकी पहली फिल्म बनेगी।

रणवीर सिंह इन दिनों लगातार अपनी ‘सिम्बा’ के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी। सारा अली खान पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों रणवीर और सारा सिम्बा के निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 12 के सेट पर गए थे। सभी ने मिलकर सिम्बा का प्रमोशन किया।

सिम्बा रिलीज होने के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एक और फिल्म फरवरी 2019 में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म का नाम ‘गल्ली बॉय’ है, जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। जोया इससे पहले रणवीर सिंह के साथ ‘दिल धडकने दो’ में काम कर चुकी हैं। रणवीर सिंह इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। आलिया ने इस वर्ष अकेले बूते ‘राजी’ जैसी फिल्म दी है।

bollywood,ranveer singh,simmba,gully boy

कहा जा रहा है कि जल्द ही गल्ली बॉय का टीजर जारी किया जाएगा। स्पॉटबॉय.कॉम के मुताबिक, फिल्म गल्ली बॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के बीच एक नहीं बल्कि तीन किसिंग सीन्स होंगे। और तो और रणवीर सिंह बॉलीवुड एक्टर कल्कि कोचलिन को भी बार किस करेंगे। मिली जानकरी के मुताबिक, रणवीर और आलिया की यह फिल्म अलगे साल वेलेंटाइन डे के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पिछले दिनों दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने फिल्म गल्ली बॉय के बारे में बात करते हुए कहा था- ‘मैं फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। गल्ली बॉय की कहानी एक स्ट्रीट रैपर की है, जोकि मुंबई में रहता है।’ बताया जा रहा है कि गल्ली बॉय को बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दर्शकों को दिखाया जाएगा। रणवीर सिंह ने खुद इसको लेकर कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था। गल्ली बॉय को फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने निर्मित किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम