न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिम्बा’ की आंधी में उडा ‘जीरो’, सिर्फ लाखों में सिमटी कमाई, 100 करोड दूर का सपना

इस शुक्रवार को रिलीज हुई रणवीर सिंह-सारा अली खान की फिल्म ‘सिम्बा’ से शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ को खासा नुकसान हुआ है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 5:18:08

‘सिम्बा’ की आंधी में उडा ‘जीरो’, सिर्फ लाखों में सिमटी कमाई, 100 करोड दूर का सपना

इस शुक्रवार को रिलीज हुई रणवीर सिंह-सारा अली खान की फिल्म ‘सिम्बा’ से शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ को खासा नुकसान हुआ है। मास एंटरटेनर के तौर पर सामने आई रोहित शेट्टी की मसाला फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने हाथोंहाथ लिया है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार 22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी के साथ आने वाले दिन इस फिल्म के कारोबार के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर ‘सिम्बा’ के प्रदर्शन के साथ ही शाहरुख खान की ‘जीरो’ की कमाई करोडों से सिमट कर लाखों में पहुँच गई है। इस फिल्म ने प्रदर्शन के आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर मात्र 85 लाख का कारोबार किया है जो शाहरुख खान और फिल्म की लागत व हाइप के अनुरूप नहीं है।

bollywood,ranveer singh,sara ali khan,simmba,Shah Rukh Khan,zero,zero box office collection

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस लिहाज से फिल्म की कमाई में पहले दिन के आंकडों की तुलना में 95 फीसदी की गिरावट देखी गई है। ये आंकडा यकीनन निराश करने वाला है और इसी के साथ अब आगे आने वाले दिन इस फिल्म की कमाई के लिहाज से बेहद मुश्किल साबित होने वाले हैं। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग के हिसाब से और फिल्म को मिले मिक्स्ड रिव्यूज के हिसाब से भी ये आंकडे काफी चौंकाने वाले हैं।

bollywood,ranveer singh,sara ali khan,simmba,Shah Rukh Khan,zero,zero box office collection

आइए डालते हैं एक नजर पिछले आठ दिनों की ‘जीरो’ की कमाई पर—

शुक्रवार—पहला दिन—19.35 करोड रुपये
शनिवार—दूसरा दिन—17 करोड रुपये
रविवार—तीसरा दिन—18.25 करोड रुपये
सोमवार—चौथा दिन—9.50 करोड रुपये
मंगलवार—पांचवाँ दिन—11.73 करोड रुपये
बुधवार—छठा दिन—4.50 करोड रुपये
गुरुवार—सातवाँ दिन—3.75 करोड रुपये
शुक्रवार—आठवाँ दिन—85 लाख रुपये
कुल कमाई—84.95 करोड रुपये

अब इस बात की कोई गुंजाइश नजर नहीं आती है कि यह फिल्म 100 करोडी क्लब में शामिल हो पाएगी। इस क्लब में शामिल होने के लिए इसे अभी 15 करोड से ज्यादा का कारोबार करना है जो कि बेहद मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि अब इसका कारोबार सिर्फ लाखों में सिमट गया है, जो दिन-ब-दिन कम होता जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक