न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Simmba Box Office collection Day 1: जबरदस्‍त एक्‍शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर 'सिम्बा', पहले दिन कमाए इतने करोड़

मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ एकल सिनेमाघरों में भी जबरदस्त प्रदर्शन है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Dec 2018 10:15:09

Simmba Box Office collection Day 1: जबरदस्‍त एक्‍शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर 'सिम्बा', पहले दिन कमाए इतने करोड़

इस वर्ष की अन्तिम प्रदर्शित फिल्म रोहित शेट्टी निर्देशित रणवीर सिंह अभिनीत ‘सिम्बा’ स‍िनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वर्ष की पहली बम्बरहिट ‘पद्मावत’ देने वाले रणवीर सिंह ही एक मात्र इस फिल्म के सबसे बडे आकर्षण हैं। पिछले तीन साल में लगातार तीन ब्लॉकबस्टर दे चुके रणवीर सिंह अब टिकट खिडकी पर बडा नाम बन चुके हैं, जिनके नाम पर दर्शक सिनेमाघरों में आते हैं। इस फ‍िल्‍म में उनके साथ अपोजिट नजर आईं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान। यह सारा की दूसरी फ‍िल्‍म है और इससे पहले वह सुशांत सिंह राजपूत की फ‍िल्‍म केदारनाथ में नजर आई थीं। अपने प्रदर्शन पूर्व ही इस फिल्म ने खासी हाइप बना ली थी, जिसके चलते इसकी शुरूआत शानदार होनी थी। ‘सिम्बा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत की है।

मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ एकल सिनेमाघरों में भी जबरदस्त प्रदर्शन है। राजस्थान में फिल्म ने बेहतरीन ओपनिंग ली है। विशेषकर जयपुर के सिनेमाघरों में सुबह के शो कमोबेश हाउसफुल रहे हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार में भी फिल्म की ओपनिंग बेहतरीन है। ट्रेड एनालिस्‍ट रमेश बाला के अनुसार, रणवीर सिंह के एक्‍शन की बदौलत फ‍िल्‍म को दर्शकों ने पसंद किया। भारत में यह फ‍िल्‍म पहले दिन 22 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रही है। हालांकि रणवीर स‍िंह अपनी प‍िछली फ‍िल्‍म पद्मावत का ओपनिंग रिकॉर्ड नहीं ब्रेक कर पाए। शुरूआत को देखते हुए यह आसानी से कहा जा सकता है कि यह फिल्म पहले वीकेंड में 70 करोड तक का कारोबार करने में कामयाब होगी।

bollywood,ranveer singh,sara ali khan,rohit shetty,simmba,simmba box office collection,simmba box office report,simmba first day collection

बता दें जबरदस्‍त एक्‍शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह ने एसीपी संग्राम भालेराव का रोल निभाया है जो एक भ्रष्‍ट ऑफ‍िसर होता है। उसका एक मात्र मकसद सिर्फ पैसा कमाना होता है। इसी लिए वह डॉन बने सोनू सूद के इर्दगिर्द रहता है। इसके बाद वह एक लड़की को अपनी बहन बना लेता है और जब उस लड़की का शोषण हो जाता है तो वो एंग्रीमैन बनकर सामने आता है।

रणवीर सिंह का ये पुलिसिया अवतार दर्शकों को पसंद आया और सिंबा उम्‍मीदों पर खरी उतरी। ट्रेड पंडितों की मानें तो 21 दिसंबर को रिलीज हुई अभिनेता शाहरुख खान की फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कोई खास कर‍िश्‍मा नहीं कर पाई, इसका फायदा स‍िंबा को मिला। युवा वर्ग एक्‍शन फ‍िल्‍मों को देखता है और ऐसे में लंबे समय से एक्‍शन फ‍िल्‍म का इंतजार भी सिंबा ने खत्‍म किया।

bollywood,ranveer singh,sara ali khan,rohit shetty,simmba,simmba box office collection,simmba box office report,simmba first day collection

ऐसी है सिंबा की कहानी

सिंबा की कहानी महाराष्ट्र के शिवगढ़ जिले की है। यहींं से सिंघम शुरू हुई थी। संग्राम भालेराव बचपन से पुलिस वाला बनना चाहता है। उसका मकसद पुलिस में भर्ती होकर ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना होता है। इसके लिए वह घूस लेने और गलत काम करने से भी नहीं हिचकिचाता। सिंबा का ट्रांसफर दुर्वा रानाडे (सोनू सूद) के इलाके में होता है। यहां वह दुर्वा के साथ मिलकर काम करता है। इस दौरान उसकी मुलाकात अक्रुती दवे से होती है जिसे वह अपनी बहन मान लेता है। लेकिन एक दिन अक्रुति के साथ कुछ ऐसा होता है जिससे सिंबा की लाइफ बदल जाती है।

फिल्म के दमदार डायलाग

- मैं पुलिसवाला बना पैसा कमाने को, रॉबिनहुड बनकर दूसरे का मदद करने के लिए नहीं- सिंबा (रणवीर सिंह)
- ये कलियुग है, कलियुग। यहां पर लोग एक ही मतलब के लिए जीते हैं। अपने मतलब के लिए- सिंबा (रणवीर सिंह)
- चांद पर बर्फ और पानी की खोज की जा रही है। केवल दारू लेकर जाना बाकी है- सिंबा (रणवीर सिंह)
- जब तक हम पुलिसवाले इन रेपिस्ट लोगों को ठोकेंगे नहीं, तब तक कुछ नहीं बदलेगा सर- सिद्धार्थ जाधव
- चार साल की थी तो मां गुजर गई। इसके बाद पिताजी ने पाला। परियों की कहानी की जगह शूटआउट और एनकाउंटर के किस्से सुनाते थे। भालेराव अगर तुम्हें किसी का एनकाउंटर करना हो तो मुझसे टिप ले लेना- शगुन (सारा अली खान)
- ऐ कुछ नहीं बोलना मेरे भाईयों को... तीन कुत्ते बांध कर रखे हैं मैंनें... उनको पैडेगरी देता है और चौथा कुत्ता तू.. नोट देता है तेरे को- दुर्वा रानाडे (सोनू सूद)
- भाऊ जे मला माइत नाहे सांगा। Tell me something I Don't Know- सिंबा (रणवीर सिंह)
- मैं भी ऐसे ही रात को फूटपाथ में पढ़ता था। तेरे को देखकर मुझे मेरे टीचर का याद आता है। बड़ी बहन मानता था मैं उसको- सिंबा
- मैं आपकी बड़ी बहन तो नहीं हो सकती, छोटी बहन ही समझ लो- आक्रुति दवे
- इन रेपिस्ट के मन में खौफ होना चाहिए। उन मां-बाप के मन में नहीं जिनकी बेटियां रात को पार्टी से वापस आती हैं, रात को घर से निकलने में डरती है या फिर दूसरे शहरों में अपना करियर बनाने जाती हैं- बाजीराव सिंघम (अजय देवगन)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम