न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज शाम 6 बजे शेयर करेंगे रणवीर-दीपिका शादी की पहली फोटो, 18 नवम्बर को होगी भारत वापसी

रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) भारतीय समयानुसार आज शाम 6 बजे अपनी शादी की पहली फोटो शेयर करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Nov 2018 5:42:05

आज शाम 6 बजे शेयर करेंगे रणवीर-दीपिका शादी की पहली फोटो, 18 नवम्बर को होगी भारत वापसी

रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) भारतीय समयानुसार आज शाम 6 बजे अपनी शादी की पहली फोटो शेयर करेंगे। कोंकणी शादी के बाद सिंधी शादी की रस्में भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। पिंकविला की खबर के मुताबिक कपल 15 नवम्बर को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शादी की पहली फोटो शेयर करेगा।

गेस्ट को दिया थैंक्यू कार्ड और स्वीट्स

एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक कार्ड के साथ कुछ स्वीट्स रखे दिखाई दे रहे हैं। कार्ड पर 15 नवम्बर की डेट है। एक मैसेज लिखा है - आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए हम आभारी हैं। दीपिका और रणवीर। यह गिफ्ट गेस्ट्स को दिए गए हैं।

फराह खान ने दिया स्पेशल गिफ्ट

रणवीर और दीपिका जब फराह खान को पर्सनली इन्विटेशन देने पहुंचे थे, तब फराह ने लाइफ कास्टिंग आर्टिस्ट भावना जसरा से दोनों के हैंड इम्प्रेशन वाला एक मोमेंटो बनवाया। फराह यह गिफ्ट उन्हें रिसेप्शन के दौरान देंगी। गौरतलब है कि दोनों ने गेस्ट्स से अपनी शादी में गिफ्ट न देकर उसे चैरिटी में देने की अपील की है।

18 नवम्बर को होगी वापसी

शादी के बाद यह कपल 18 नवम्बर को भारत वापस आएगा। दोनों ने शादी के बाद इंडस्ट्री और फैमिली फ्रेंड्स के लिए दो रिसेप्शन रखे हैं। पहला 21 नवम्बर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में होगा। जबकि दूसरा 28 नवम्बर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में होगा।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage,ranveer deepika marriage pics

शादी जैसी ही टाइट सिक्योरिटी होगी

रणवीर-दीपिका की शादी की तरह ही इन दोनों रिसेप्शन पार्टीज में भी सख्त सुरक्षा रहेगी। इन्विटेशन कार्ड के मुताबिक गेस्ट को अपने साथ ई-इन्विटेशन लाने की रिक्वेस्ट की गई है। वहीं पार्टी में एंट्री भी QR काेड स्कैन करने के बाद ही मिलेगी।


शादी की तारीख चुनने के पीछे है एक खास कनेक्शन

शादी की तारीख चुनने के पीछे भी एक खास कनेक्शन था। दरअसल रणवीर और दीपिका की साथ में पहली फिल्म यानी संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' 15 नवंबर को ही रिलीज हुई थी। इसलिए शादी के लिए ये तारीख तय की गई थी। 'रामलीला' के बाद दीपिका और रणवीर 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' में साथ काम किया। बाजीराव मस्तानी में दीपिका-रणवीर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। शादी के बाद दीपवीर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। खास बात यह है रणवीर और दीपिका अपने रिसेप्शन में गिफ्ट्स नहीं स्वीकार करेंगे। इन दोनों ने अपने रिसेप्शन के इन्विटेशन कार्ड के जरिए अपने मेहमानों से अपील की है कि वे जो भी तोहफे देना चाहते हैं उसे एक संस्था को चैरिटी के लिए डोनेट कर दें। गौरतलब है कि दीपवीर की ये जोड़ी एक संस्था से जुड़ी हुई है और वे चाहते हैं कि उन्हें मिलने वाले सभी गिफ्ट्स को चैरिटी के रूप में इस संस्था को डोनेट कर दिया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल