न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हनीमून का मजा नहीं ले पाएंगे दीपिका-रणवीर, 15 नवंबर को शादी करने की वजह का हुआ खुलासा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 और 15 नवंबर को होने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Oct 2018 8:33:12

हनीमून का मजा नहीं ले पाएंगे दीपिका-रणवीर, 15 नवंबर को शादी करने की वजह का हुआ खुलासा

दीपिका पादुकोण Deepika Padukone और रणवीर सिंह Ranveer Singh की शादी 14 और 15 नवंबर को होने जा रही है। दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी रविवार को दी। लंबे अरसे से दोनों की शादी की खबरें आ रही थीं, लेकिन दोनों स्टार्स ही इस बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे थे लेकिन अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की बात कबूल ली है। अपने नए जीवन की शुरुआत करने की जानकारी स्टार्स ने फैन्स के साथ साझा की है। वही अब खबरे आ रही है कि दोनों शादी के बाद हनीमून का मजा नहीं ले पाएंगे। इसकी वजह है रणवीर की फिल्म सिंबा। रोहित शेट्टी की यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ऐसे में रणवीर शादी के बाद फिल्म के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे। इस वजह से उन्हें हनीमून पीरियड को शॉर्ट करना पड़ रहा है।

फैन्स के लिए बुरी खबर

हाल ही में दीपिका और रणवीर के फैन्स के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है। खबर है कि दोनों की शादी में शामिल होने वाले गेस्ट और फैमिली फ्रेंड्स को मैरिज स्पॉट पर मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इस वजह से शादी की कोई भी फोटो उस दिन सामने नहीं आ पाएगी। हालांकि, बाद में कपल खुद फोटो जारी कर सकता है। ऐसे में फैन्स को शादी की फोटोज देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage,marriage,deepika padukone marriage,ranveer singh marriage,deepika ranveer marriage date

करीबी दोस्त और फैमिली मेम्बर्स ही होंगे शामिल

दीपिका और रणवीर का शादी समारोह बेहद प्राइवेट रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद दोनों दो रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन 28-29 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। इसमें सिर्फ रिश्तेदार और करीबी ही शामिल होंगे। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। ये ग्रैंड रिसेप्शन 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होगा। यह रिसेप्शन पार्टी होटल ग्रैंड हयात में होने की संभावना है। इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी शामिल होंगे।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage,marriage,deepika padukone marriage,ranveer singh marriage,deepika ranveer marriage date

15 नवंबर को शादी करने की वजह

दीपिका और रणवीर 15 नवंबर को शादी क्यों कर रहे हैं इस बात का खुलासा हो गया है। खबरों की मानें तो दोनों ने फिल्म गोलियों की रास लीला राम-लीला में पहली बार स्क्रीन शेयर किया था। ये फिल्म 15 नवंबर 2013 को रिलीज हुई थी। 15 नवंबर 2018 को फिल्म के पांच साल पूरे हो रहे हैं। इसी वजह से इस दिन दोनों स्टार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल