रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) कुछ ही घंटों में एक-दूसरे ( Ranveer-Deepika Wedding ) के होने वाले हैं। उनके फैंस उनकी शादी से जुड़े अपडेट्स और उनकी तस्वीरों के इंतजार में हैं। ये शादी 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में होगी। दीपिका-रणवीर 14 नवंबर को साउथ इंडियन रीति रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे और अगले दिन वे नॉर्थ इंडियन रीति रिवाजों से एक दूसरे के साथ फेरे लेंगे। लेक कोमो में शादी के वेन्यू को दुल्हन की तरह सजाया गया है। स्पॉटबॉय में छपी खबर के मुताबिक इटली पहुंचते ही दोनों के परिवार ने रस्मों की शुरुआत की जहां दीपिका के परिवार ने रणवीर सिंह का खास स्वागत किया और उन्हें नारियल पानी दिया। कोंकणी समाज में नारियल को शुभ माना जाता है, इसके बाद दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ने रणवीर के पैरों को धोया। जिसके बाद रणवीर और दीपिका ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई।
मेहंदी और संगीत
शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। मंगलवार शाम को उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। इस दौरान ये जोड़ा बेहद आकर्षक लुक में नजर आ रहा था। दीपिका आॅफ व्हाइट ड्रेस में कहर बरपा रही थीं, तो ब्लैक सूट में रणवीर का लुक बेहद शानदार लग रहा था। जहां रणवीर और दीपिका ने शानदार डांस किया। वहीं उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने भी डांस फ्लोर को हिलाकर रख दिया। उनके इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए इस सेरेमनी में सिंगर हर्षदीप कौर ने अपनी मधुर आवाज से समां बांध दिया। मेहंदी के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर ने सब्यसाची के डिजाइन किए हुए ड्रेस पहने थे।
शादी की ड्रेस
शादी के लिए भी सब्यसाची ने ही दीपिका पादुकोण के लिए ड्रेस डिजाइन किया है। पिछले दिनों सब्यसाची ने इंस्टाग्राम पर दीपिका की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे मरून कलर की बनारसी साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं। इस साड़ी पर दीपिका ने एक हैवी नेकलेस डाला हुआ है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।![]()
शादी का बिमा
दीपिका और रणवीर सिंह अपनी शादी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं रहने देना चाहते हैं। वह शादी से संबंधित एक एक चीज पर नजर बनाए हुए हैं। शादी में सुरक्षा को महत्वपूर्ण मानते हुए दोनों सितारों ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से एक इंश्योरेंस पॉलिसी ( Marriage Insurance ) ली है। इस पॉलिसी में 5 दिनों यानी 12 से 16 नवंबर के लिए है।
पॉलिसी के तहत आग लगने, चोरी होने, विस्फोट होने, हवाई जहाज से कोई नुकसान होने, भूकंप आने, पानी से नुकसान होने, चोरी या डकैती, बाढ़, तूफान या टायफून से हुए नुकसान को कवर किया गया है। इन दिनों में हुए किसी भी प्रकार के नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी करेगी। बता दें कि ज्वेलरी को इसमें कवर किया गया है। बता दे, दोनों सितारें अपनी शादी के लिए काफी खर्च कर रहे हैं। दो दिन तक चलने वाली ये शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज के मुताबिक होगी। शादी लेक कोमो के विला देल बालबीएनलो में निभाई जाएंगी। खबरों के मुलाबिक इस विला के एक दिन का रेंट लगभग आठ हजार से दस हजार यूरो है। इंडियन करेंसी के मुताबिक इस विला का एक दिन का रेंट 8,20,000 रुपए है। यही नहीं दीपिका इस शादी में जो मंगलसूत्र पहनने वाली हैं उसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। दीपिका की कुल ज्वैलरी की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है।Shorts see more
क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत
read more
- लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
- एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
- जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
ताजा खबरें
View Moreदिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनीक्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएंशरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटीदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफाअयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांगअजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावाऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीकेफ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेजसफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्सप्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक