न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज 100 करोड़ी होगी ‘गली बॉय’, अब तक की कमाई 96 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ का कामयाब सफर

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 2:17:40

आज 100 करोड़ी होगी ‘गली बॉय’, अब तक की कमाई 96 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘गली बॉय (Gully Boy)’ का कामयाब सफर जारी है। पिछले सात दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 96 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी यह फिल्म अपने प्रदर्शन के 8ठे दिन गुरुवार को 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। यह रणवीर सिंह की लगातार तीसरी हिट फिल्म हो गई है। इससे पहले उन्होंने ‘पद्मावत’ और ‘सिम्बा’ सरीखी फिल्में दी हैं। मंगलवार को बॉक्स ऑफिस ‘गली बॉय’ 8.10 करोड़ का कारोबार किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार को 7वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए स्वयं को 96 करोड़ के ऊपर पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर ली है। समाचार लिखे जाने तक फिल्म के 7वें दिन के आंकड़े जारी नहीं हुए हैं। प्रदर्शन के आठवें दिन भी इससे यही उम्मीद की जा रही है जिसके चलते यह तय है कि ‘गली बॉय’ गुरुवार को 100 करोड़ कमाई कर लेगी। यह इस वर्ष की 3री 100 करोड़ी होने जा रही है। ‘गली बॉय’ ने 7 दिनों में करीब 96 करोड़ की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म मुंबई, ठाणे और पुणे में शानदार कारोबार कर रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन तीनों जगहों पर फिल्म ने कमाई की कुल 30 फीसदी की कमाई की है। हालांकि, वीकेंड के बाद वीक डेज में बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार में कमी दिखी और दूसरे शुक्रवार की कमाई देखकर यह साफ हो जाएगा कि फिल्म का रुख कैसा रहेगा।

ranveer singh,alia bhatt,gully boy,gully boy 100 crores,gully boy box office,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

एक नजर फिल्म के अब तक के कारोबार पर—

गुरुवार—19.40 करोड़
शुक्रवार—13.10 करोड़
शनिवार—18.65 करोड़
रविवार—21.30 करोड़
सोमवार—8.65 करोड़
मंगलवार—करीब 8 करोड़
बुधवार—अनुमानित 7 करोड़
कुल—96 करोड़ रुपये

ranveer singh,alia bhatt,gully boy,gully boy 100 crores,gully boy box office,bollywood,bollywood news hindi,bollywood gossips hindi

गली बॉय (Gully Boy) इस वर्ष की 3री 100 करोड़ी फिल्म होने की कगार पर है। वर्ष 2019 की शुरूआत बेहतरीन रही है। डेढ़ माह में तीन फिल्मों ने 100 और 200 करोड़ी क्लब में प्रवेश कर लिया है। ‘गली बॉय’ से पहले विक्की कौशल की ‘उरी’ और कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’ 200 एवं 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर चुकी हैं। ‘गली बॉय (Gully Boy)’ से अपेक्षा है कि यह 150 करोड़ का लाइफ टाइम कारोबार करने में सफल हो जाएगी। पुलवामा हमले के बाद उरी के सिनेमाघरों और शोज में वृद्धि की गई है, जिसका नुकसान गली बॉय को हुआ है। वहीं आगामी शुक्रवार को इन्द्र कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘टोटल धमाल’ का प्रदर्शन होने जा रहा है जिसके लिए कहा जा रहा है कि यह भी बड़ी सफल फिल्मों में शुमार होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल