न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गुल्ली बॉय’ के टीजर ने जीता दिल, फैंस को पसन्द आया रणवीर का रैप

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ की चर्चाएं अभी समाप्त भी नहीं हुई कि उनकी आगामी फिल्म ‘गुल्ली बॉय (Gully Boy)’ ने सोशल मीडिया पर धमाकेदार प्रवेश किया है

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 10:59:52

‘गुल्ली बॉय’ के टीजर ने जीता दिल, फैंस को पसन्द आया रणवीर का रैप

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ की चर्चाएं अभी समाप्त भी नहीं हुई कि उनकी आगामी फिल्म ‘गुल्ली बॉय (Gully Boy)’ ने सोशल मीडिया पर धमाकेदार प्रवेश किया है। इन दिनों जोया अख्तर निर्देशित इस फिल्म की बहुत चर्चा हो रही है। कल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अभिनीत इस फिल्म का टीजर जारी किया गया है जिसने आते ही प्रशंसकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। गत वर्ष पद्मावत और सिम्बा के जरिये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और ‘राजी’ के जरिये 100 करोडी क्लब में शामिल हुई आलिया भट्ट ‘गुल्ली बॉय’ के जरिये 2019 में धमाका करने की तैयारी में हैं। यह पहला मौका होगा जब यह दोनों सितारे एक-दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे। कुछ दिन पूर्व ही इस फिल्म के दो पोस्टर जारी किए गए थे जिनको दर्शकों ने काफी पसन्द किया था। यूट्यूब पर फिल्म के टीज़र को 8,802,055 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘गुल्ली बॉय (Gully Boy)’ के कल जारी हुए टीजर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) मुम्बई के रैपर नावेद की भूमिका में नजर आ रहे हैं। टीजर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आवाज में रैप सुनने को मिल रहा है। यह रैप दर्शकों के दिलों दिमाग पर जल्द ही छा जाता है।

bollywood,ranveer singh,alia bhatt,gully boy teaser,gully boy teaser release

टीजर के कुछ दृश्यों में नजर आई आलिया भट्ट के गंभीर चेहरे को देखकर साफ नजर आ रहा है कि वो एक बार फिर से दमदार लडकी के किरदार में नजर आएंगी। जोया अख्तर ने जो टीजर जारी किया है उसमें इन दोनों के साथ फिल्म के खलनायक को बराबरी पर दिखाया है। दो दृश्यों में कल्कि कोचलीन भी नजर आई हैं।

निश्चित रूप से एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाते हुए वर्ष की अपनी पहली 100 करोडी फिल्म देने की तैयारी में हैं। वैसे इस वर्ष आलिया गुल्ली बॉय के अतिरिक्त कलंक, ब्रह्मास्त्र आदि फिल्मों में भी दिखायी देंगी।

bollywood,ranveer singh,alia bhatt,gully boy teaser,gully boy teaser release

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ‘गुल्ली बॉय’ के ट्रेलर की एनाउंसमेंट की है और उसके साथ फिल्म से अपना ये रैप सॉन्ग रिलीज किया है। दिलचस्प यह है कि रणवीर सिंह इसमें हिप हॉप और रैप कर रहे हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह रैप करते नजर आ रहे हैं तो आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन भी जोरदार अंदाज में दिख रही हैं। फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने रैप भी सीखा है। रणवीर सिंह को अपने किरदार में पूरी शिद्दत के साथ उतरने के लिए पहचाना जाता है। ‘गुल्ली बॉय’ के लिए भी रणवीर सिंह ने ऐसा ही किया है। उन्होंने अपने किरदार में महारत हासिल करने के लिए देसी रैपर्स से मुलाकात भी की, उनके अंदाज सीखे और रैप की बारीकियों को जाना। रणवीर सिंह अपने इस रोल से फैन्स को जरूर चौंका देंगे।

14 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म के टीजर में एक टैग लाइन दी गई है ‘अपना टाइम आएगा’ जिससे स्पष्ट हो रहा है कि यह गलियों में गाने वाले ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो समय को अपनी धारा से मोडने में सफल होता है। फिल्म के टीजर के अन्त में इसके ट्रेलर जारी होने की तारीख 9 जनवरी दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम