न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दमदार संवादों से भरी है रणवीर सिंह की ‘गुल्ली बॉय’, 5 ऐसे संवाद जो तहलका मचा रहे हैं

बॉक्स ऑफिस पर लगातार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी बैक-टू-बैक 4थी 100 करोड़ी फिल्म देने को तैयार हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 24 Jan 2019 1:14:22

दमदार संवादों से भरी है रणवीर सिंह की ‘गुल्ली बॉय’, 5 ऐसे संवाद जो तहलका मचा रहे हैं

बॉक्स ऑफिस पर लगातार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी बैक-टू-बैक 4थी 100 करोड़ी फिल्म देने को तैयार हैं। इस बार वे किसी पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर नहीं आ रहे हैं, बल्कि मुंबई की गलियों में रहने वाले एक ऐसे लोकल रैपर की कहानी को दर्शकों को दिखाने जा रहे हैं जिसने अपने रैप से न सिर्फ उन गलियों को लोकप्रिय बनाया अपितु जिसने श्रेष्ठि वर्ग में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई।

bollywood,ranveer singh,alia bhatt,gully boy,gully boy dialogue

तीन सप्ताह पूर्व जारी हुए इसके ट्रेलर और टीजर ने जो लोकप्रियता पाई है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वो एक और 100 करोड़ी फिल्म देने जा रहे हैं, जो उनके करियर को वो परवान देगी जो उनकी पीढ़ी के सितारों में किसी को नहीं मिलेगी। मुम्बई की गलियों में रहने वाले स्ट्रीट रैपर्स की यह कहानी है जो वास्तविक जिन्दगी से प्रेरित है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इस फिल्म में पहली बार साथ-साथ काम कर रहे हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गुल्ली बॉय’ 14 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी एक रैपर के स्ट्रगल से शुरू होती है। गलियों से निकलकर अपने ख्वाबों को पूरा करने की जिद उसे किस मुकाम पर ले जाती है यही मूल कहानी है।

कहानी के बहाव में एक पड़ाव प्रेम सम्बन्ध का भी है। ट्रेलर में यह बिलकुल साफ हो जाता है कि नौजवान रैपर की प्रेम कहानी एक तिराहे से होकर गुजरती है। इस फिल्म के कुछ संवाद इन दिनों बहुत तहलका मचा रहे हैं। फिल्म के 5 ऐसे संवाद हैं जो रणवीर सिंह और आलिया के हिस्से में आए हैं और ट्रेलर में यही संवाद दर्शकों को सबसे ज्यादा पसन्द आए हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन संवादों पर—

bollywood,ranveer singh,alia bhatt,gully boy,gully boy dialogue

1. आलिया भट्ट (सफीना) से जब पूछा जाता है कि तुम्हें कुकिंग आती है। जवाब मिलता है—नहीं। लेकिन सब कुछ सही रहा तो मैं आपका लीवर ट्रांसप्लांट कर सकती हूँ।

2. मेरे बॉयफ्रेंड से गुलू-गुलू करेगी तो धोंप देगी न उसको।

3. बस चाहिए तेरे अंदर की सच्ची कहानी, अंदर का लावा फटकर बाहर आने दे।

4. रणवीर सिंह: तू कौन है, तेरी औकात क्या। कोई दूसरा बताएगा मेरी औकात क्या है।

5. रणवीर सिंह : सलाम ठोक, सिर झुका तू दुम दबा चल रास्ता नाप ले. . . . कपड़े सिला ले खुद के दम पे, नहीं लिए मैंने अपने बाप से।

और सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म रही है इस फिल्म की टैग लाइन को, जो है—‘अपना टाइम आएगा’।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम