न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुवार को 100 करोड़ी क्लब में प्रवेश करेगी ‘गली बॉय’! रणवीर की हैट्रिक होगी पूरी

अपनी पिछली लगातार प्रदर्शित फिल्मों से सफलता का परचम फहरा रहे अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की हालिया प्रदर्शित ‘गली बॉय (Gully Boy)’ उनकी लगातार तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म होने जा रही है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 19 Feb 2019 4:33:44

गुरुवार को 100 करोड़ी क्लब में प्रवेश करेगी ‘गली बॉय’! रणवीर की हैट्रिक होगी पूरी

अपनी पिछली लगातार प्रदर्शित फिल्मों से सफलता का परचम फहरा रहे अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की हालिया प्रदर्शित ‘गली बॉय (Gully Boy)’ उनकी लगातार तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म होने जा रही है। ‘गली बॉय (Gully Boy)’ ने 5 दिन के प्रदर्शन में अपनी लागत निकालने के साथ ही मुनाफा कमाना शुरू कर लिया है। इस फिल्म को बनाने में 70 करोड़ की राशि व्यय की गई थी, जबकि इसने अपने 5 दिन के सफर—गुरुवार से सोमवार—के मध्य बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

वीकेंड के बाद शुरू होने वाले एक्जाम को इसने सोमवार को सफलता पूर्वक पास कर लिया है। सोमवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.65 करोड़ का कारोबार करने में सफलता पाई है। इस फिल्म के कारोबारी आंकड़ों को तरण आदर्श ने आज दोपहर 1 बजे बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया है। गुरुवार को इस फिल्म ने 19.40 करोड़ की शुरूआत ली थी। शुक्रवार को पुलवामा हमले का असर इसके कारोबार पर नजर आया और इसने सिर्फ 13.10 करोड़ का कारोबार किया, लेकिन शनिवार और रविवार को इसने जबरदस्त उछाल लेते हुए बॉक्स ऑफिस पर 18.65 और 21.30 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

ranveer singh,alia bhatt,gully boy box office,gully boy box office collection,gully boy 100 crores,bollywood,bollywood hindi,bollywood gossips hindi

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता वीकेंड के बाद के दिनों पर निर्भर होता है। सोमवार से गुरुवार का समय वर्किंग डेज में माना जाता है जिसके चलते फिल्मों को दर्शकों का टोटा झेलना पड़ता है। जो फिल्म इस परीक्षा को पास कर लेती है वह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो जाती है। सोमवार को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘गली बॉय (Gully Boy)’ ने इस परीक्षा को पास करते हुए 8.65 करोड़ का कारोबार करके संकेत दे दिया है कि आने वाले तीन दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब हो जाएगा। गुरुवार को इस फिल्म को प्रदर्शन के आठवाँ दिन होगा, इस दिन वह निश्चित तौर पर इस आंकड़ें को छू लेगी। यह रणवीर के करिअर की लगातार तीसरी हिट फिल्म होने जा रही है। इससे पहले उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर पद्मावत (300 करोड़) और सिम्बा (240 करोड़) दी हैं।

ranveer singh,alia bhatt,gully boy box office,gully boy box office collection,gully boy 100 crores,bollywood,bollywood hindi,bollywood gossips hindi

फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और जोया अख्तर रीमा कागजी द्वारा लिखित निर्देशित ‘गली बॉय (Gully Boy)’ को दक्षिण के सुप्रसिद्ध निर्माता अल्लू अरविन्द तेलुगु में रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के रीमेक अधिकार निर्माताओं से खरीद लिए हैं। रणवीर सिंह के किरदार को निभाने के लिए तेलुगु फिल्मों के युवा सितारे साईं धर्म तेज को साइन करने का विचार है। हालांकि अभी तक इस समाचार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ‘गली बॉय’ ने अपने 5 दिन के प्रदर्शन में निर्देशिका जोया अख्तर की पिछली फिल्म ‘दिल धडक़ने दो’ के लाइफ टाइम कारोबार 76 करोड़ को पीछे छोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली है। अब वह जोया अख्तर की ही दूसरी फिल्म ‘जिन्दगी न मिलेगी दोबारा’ के 90 करोड़ के आंकड़े को तोडऩे की तैयारी में है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम