न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर कपूर: 600 करोड़ का दांव, क्या मिलेगी सफलता

एक असफल सितारे पर निर्माताओं ने लगभग 600 करोड़ का दांव लगा दिया है। इन दिनों रणबीर कपूर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 16 May 2018 3:03:58

रणबीर कपूर: 600 करोड़ का दांव, क्या मिलेगी सफलता

इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में रणबीर कपूर को लेकर बहुत चर्चाएँ हो रही हैं। उनकी चर्चाएँ उनकी असफलता को लेकर नहीं अपितु इन दिनों लगातार उनके द्वारा फिल्मों को साइन करने को लेकर हो रही हैं। एक असफल सितारे पर निर्माताओं ने लगभग 600 करोड़ का दांव लगा दिया है। इन दिनों रणबीर कपूर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। तीन भागों में बनने वाली इस फिल्म की लागत 400 करोड़ बताई जा रही है। इसकी पहली कड़ी आगामी वर्ष 15 अगस्त को प्रदर्शित होगी।

रणबीर कपूर को लेकर ‘संजू’ बनाने वाले निर्देशक राजकुमार हिरानी उन्हें केन्द्र में रखकर एक और फिल्म बनाने की तैयारी में हैं, जिसका निर्देशन अभिजात जोशी करेंगे। इस फिल्म की लागत भी लगभग 100 करोड़ बताई जा रही है। हिरानी रणबीर के काम से बहुत प्रभावित हैं। उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि आने वाले समय में रणबीर कपूर बॉलीवुड के आमिर खान सिद्ध होंगे। रणबीर की संजू आगामी 29 जून को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह वर्ष की तीसरी 300 करोड़ी फिल्म साबित होगी।

bollywood,ranbir kapoor,sanju

लगभग नौ वर्ष के लंबे अन्तराल के बाद रणबीर कपूर को लेकर आदित्य चोपड़ा अस्सी के दशक में प्रचलित ‘डाकू’ पर आधारित कथानक को लेकर ‘शमशेरा’ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसकी घोषणा अभी दो सप्ताह पहले की गई है। बेहद शांत तरीके से अपनी बड़ी फिल्मों की घोषणा करने में माहिर आदित्य चोपड़ा की ‘शमशेरा’ ने अभी से बॉलीवुड के साथ-साथ दर्शकों को रोमांचित कर दिया है।

हॉलीवुड फिल्में जहाँ नई तकनीक से अपनी फिल्मों में कार्टून पात्रों को जिंदा दिखाते हुए अरबों कमा रही हैं, वहीं बॉलीवुड फिल्में एक बार फिर से अतीत मेंं जा रही हैं। ‘शमशेरा’ में जिस लुक में रणबीर कपूर को पेश किया जा रहा है, वह सुनील दत्त की याद दिला रहा है। ‘डकैत’ के रूप में सुनील दत्त अन्य सितारों के लिए हमेशा आइडियल रहे हैं।

bollywood,ranbir kapoor,sanju

आदित्य चोपड़ा बहुत सोच विचार के बाद अपनी किसी बड़ी फिल्म की घोषणा करते हैं। उन्हें रणबीर कपूर में अचानक से ऐसा क्या नजर आया, जिन्हें लेकर उन्होंने अस्सी के दशक को पुनर्जीवित करने का मानस बनाया। एक पारखी ही हीरे की कीमत समझ सकता है। ‘संजू’ के ट्रेलर जारी होने के बाद आदित्य को रणबीर कपूर की प्रतिभा पर विश्वास हुआ है। हालांकि रणबीर कपूर इससे पहले उनके बैनर के लिए ‘बचना ऐ हसीनों’ और ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ में काम कर चुके हैं।
इन तीन बड़ी फिल्मों के अतिरिक्त 15 मई को रणबीर कपूर ने एक और बड़ी फिल्म साइन की है, जिसमें उनके साथ अजय देवगन नजर आएंगे। आठ साल पहले यह दोनों सितारे प्रकाश झा की ‘राजनीति’ में नजर आ चुके हैं। दो बेहतरीन सितारों का संगम पुन: होने जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन करने जा रहे हैं जिन्होंने इस वर्ष सौ करोड़ी ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ दी है। अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ आने से इस फिल्म का बजट भी भारी हो गया है।

bollywood,ranbir kapoor,sanju

पिछले कुछ वर्षों से लगातार असफलता का स्वाद झेल रहे रणबीर कपूर के लिए ‘संजू’ निर्णायक सिद्ध होगी। अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने में सफल होती है तो निश्चित रूप रणबीर कपूर पर निर्माताओं द्वारा लगाए गए 600 करोड़ के दांव सफल होंगे अन्यथा इस रकम की भरपाई होना मुश्किल होगा। अपने पिता की तरह पहली बार कॉमर्शियल सिनेमा की ओर कदम बढ़ाने वाला रणबीर कपूर निश्चित तौर पर ‘कपूर खानदान’ की परम्परा को निभाने में सफल होगा इसमें कोई दोराय नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक