न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दत्त’ से संतुष्ट नहीं हिरानी, पुन: शूटिंग, बदलेगी तिथि!

सिर्फ चार फिल्मों के जरिए बॉलीवुड के ख्यातनाम निर्देशकों में शुमार हुए राजकुमार हिरानी अपनी फिल्म ‘दत्त’ से खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Feb 2018 09:46:43

‘दत्त’ से संतुष्ट नहीं हिरानी, पुन: शूटिंग, बदलेगी तिथि!

सिर्फ चार फिल्मों के जरिए बॉलीवुड के ख्यातनाम निर्देशकों में शुमार हुए राजकुमार हिरानी अपनी फिल्म ‘दत्त’ से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे इस फिल्म के कुछ दृश्यों से खुश नहीं हैं जिसके चलते वे इसे पुन: शूट करना चाहते हैं। इस वजह से यह फिल्म अपनी तय तारीख 29 जून को प्रदर्शित नहीं हो सकती है। यदि फिल्म को दोबारा शूट किया जाता है तो कम से कम दो माह के इसकी प्रदर्शन तिथि टल जाएगी।

डेक्कन क्रॉनिकल की एक खबर के अनुसार, हिरानी दत्त बायोपिक के कुछ दृश्यों को फिर से शूट करना चाहते हैं। संजय की जिन्दगी के कई हिस्से हैं जो फिल्म में उस तरह से निकलकर नहीं आ पा रहे हैं जिस तरह से राजू चाहते हैं। इसके साथ ही राजू संजय दत्त की प्रेम कहानियों को भी जिस तरह से दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं वो उभरकर नहीं आ पा रही हैं।

bollywood,ranbir kapoor,sanjay dutt,rajkumar hirani,dutt biopic,bollywood news

राजकुमार हिरानी इस फिल्म में संजय दत्त की जिन्दगी को खोलकर रख देना चाहते हैं ताकि लोग उससे कुछ सीख लें लेकिन अभी फिल्म जिस तरह से बनकर सामने आरही है वो राजू को कुछ पसन्द नहीं आ रही है। इसीलिए वो फिल्म में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं।

यदि वास्तव में ऐसा कुछ होता है तो यह तय है कि फिर ये फिल्म सितम्बर से पहले परदे पर नहीं आ पाएगी। जुलाई अगस्त में दूसरी कई फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसके कारोबार को लेकर बॉक्स ऑफिस अभी से आशान्वित है। ऐसे में राजकुमार हिरानी कभी नहीं चाहेंगे कि उनकी फिल्म किसी अन्य सितारे की बड़ी फिल्म के सामने टकराये। ऐसे में उन्हें सितम्बर माह में ही कोई सुरक्षित तिथि मिल सकती है जिस पर वे अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्म का प्रदर्शन कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तरबूज या खाने में नहीं मिला जहर, फिर भी मुंबई में 4 मौतों का रहस्य बरकरार, FDA रिपोर्ट ने बढ़ाई उलझन
तरबूज या खाने में नहीं मिला जहर, फिर भी मुंबई में 4 मौतों का रहस्य बरकरार, FDA रिपोर्ट ने बढ़ाई उलझन
दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा लगाम, फीस वसूली को लेकर DoE ने जारी किए सख्त निर्देश
दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा लगाम, फीस वसूली को लेकर DoE ने जारी किए सख्त निर्देश
TMC को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, बंगाल काउंटिंग में केंद्रीय कर्मियों की तैनाती पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
TMC को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, बंगाल काउंटिंग में केंद्रीय कर्मियों की तैनाती पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी में सोनम, जमानत के बाद नई रणनीति पर चर्चा तेज
राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी में सोनम, जमानत के बाद नई रणनीति पर चर्चा तेज
आपके फोन में अचानक बजा सायरन? घबराने की जरूरत नहीं, सरकार का आपदा अलर्ट सिस्टम टेस्ट हुआ सक्रिय
आपके फोन में अचानक बजा सायरन? घबराने की जरूरत नहीं, सरकार का आपदा अलर्ट सिस्टम टेस्ट हुआ सक्रिय
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराया तेज रफ्तार मौरंग लदा डंपर, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराया तेज रफ्तार मौरंग लदा डंपर, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
ममूटी-मोहनलाल की ‘पैट्रियट’ ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन बनाए चार बड़े रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग कलेक्शन
ममूटी-मोहनलाल की ‘पैट्रियट’ ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन बनाए चार बड़े रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग कलेक्शन
शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चार राशियों के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव
शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चार राशियों के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव
UP कोर्ट का बड़ा आदेश: 12 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को समन
UP कोर्ट का बड़ा आदेश: 12 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को समन
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, प्रभास की ‘द राजा साब’ को दी टक्कर, 2026 की टॉप 5 फिल्मों में बनाई ज
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, प्रभास की ‘द राजा साब’ को दी टक्कर, 2026 की टॉप 5 फिल्मों में बनाई ज
बोतल से आने लगी है बदबू? जानिए आसान सफाई का तरीका, कुछ ही मिनटों में फिर से चमक उठेगी बोतल
बोतल से आने लगी है बदबू? जानिए आसान सफाई का तरीका, कुछ ही मिनटों में फिर से चमक उठेगी बोतल
वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जेमिसन का जोश पड़ा भारी, BCCI ने लगाई फटकार, मिला डिमेरिट पॉइंट
वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जेमिसन का जोश पड़ा भारी, BCCI ने लगाई फटकार, मिला डिमेरिट पॉइंट
चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’
चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’
पीले दांतों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू उपाय: मुस्कान को बनाएं और भी चमकदार
पीले दांतों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू उपाय: मुस्कान को बनाएं और भी चमकदार