न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आदित्य की फिल्म के लिए रणबीर ने छोडी लव रंजन की फिल्म, अजय देवगन थे साथ!

पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड के गलियारों में निर्देशक लव रंजन की एक फिल्म की चर्चा हो रही थी, जिसमें पहली बार अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नजर आने वाले थे।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 17 Dec 2018 3:11:38

आदित्य की फिल्म के लिए रणबीर ने छोडी लव रंजन की फिल्म, अजय देवगन थे साथ!

पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड के गलियारों में निर्देशक लव रंजन की एक फिल्म की चर्चा हो रही थी, जिसमें पहली बार अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नजर आने वाले थे। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार अभिनेता रणबीर कपूर ने लव रंजन की इस फिल्म से किनारा कर लिया है। इस बात की जानकारी बॉलीवुड बबल नाम के एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने दी है। हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि रणबीर कपूर ने ऐसा क्योंकर किया है, जबकि उन्हें लव रंजन की इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसन्द आई थी।

जब से यह समाचार बॉलीवुड के गलियारों में फैला तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर कपूर ने आखिर क्योंकर यह फिल्म छोड़ी। निर्देशक लव रंजन की इस रॉम-कॉम फिल्म में रणबीर कपूर अजय देवगन के पुत्र का किरदार निभाने वाले थे। अजय देवगन पहली किसी फिल्म में पिता की भूमिका में दर्शकों के सामने आने वाले हैं।

bollywood,ranbir kapoor,ajay devgn,luv ranjan

अफवाहों का बाजार गर्म है जिनमें कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा एक बार फिर से निर्देशक के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। जिस फिल्म का निर्देशन वे करने जा रहे हैं उसकी पटकथा के अनुसार रणबीर कपूर फिट बैठते हैं। वैसे भी आदित्य चढ़ते सूरज को सलाम करते हैं। इन दिनों रणबीर कपूर अपनी पिछली सफल फिल्म ‘संजू’ के कारण हॉट बने हुए हैं। ऐसे में आदित्य चोपड़ा अपने बैनर तले उन्हें लेकर बड़ी फिल्म बना सकते हैं। आदित्य चोपड़ा रणबीर कपूर को लेकर पहले ‘बचना ऐ हसीनो’ नामक सफल फिल्म बना चुके हैं। यह रणबीर कपूर के करियर की पहली सफल फिल्म थी, जो ‘सांवरिया’ के बाद प्रदर्शित हुई थी।

बात करें रणबीर कपूर के वर्तमान की तो इन दिनों वे आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित ‘शमशेरा’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वे पहली बार संजय दत्त के साथ नजर आने के साथ-साथ डकैत के रूप में दर्शकों के सामने आएंगे। इस फिल्म को बड़े भव्य स्तर पर फिल्माया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वे अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म आगामी वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होगी। पहले यह फिल्म 15 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही थी। रणबीर कपूर के लव रंजन की फिल्म को छोडक़र बड़े बैनर की फिल्म में काम करना इत्यादि अभी तक यह सिर्फ कयास और अफवाहें हैं। देखते हैं आने वाले समय में इसमें से कितनी सच्चाई बाहर आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम