न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कन्फर्म: मेकर्स ने कहा 'रेस 3' हुई हिट, अब बनेगी 'रेस 4'

'रेस 3 Race 3' भले ही दर्शकों और फिल्म समीक्षकों को न पसंद आई हो लेकिन 'रेस 3' के निर्माता रमेश तौरानी की मानें तो उनकी यह फिल्म हिट थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Sep 2018 7:03:25

कन्फर्म: मेकर्स ने कहा 'रेस 3' हुई हिट, अब बनेगी 'रेस 4'

'रेस 3 Race 3' भले ही दर्शकों और फिल्म समीक्षकों को न पसंद आई हो लेकिन 'रेस 3' के निर्माता रमेश तौरानी की मानें तो उनकी यह फिल्म हिट थी। इस वजह से अब वह 'रेस 4' बनाने की तैयारी में भी जुट गए हैं। वही हाल ही में एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू के दौरान रमेश तौरानी ने 'रेस 4' बनाने की बात कन्फर्म की, लेकिन फिल्म के अगले भाग में सलमान खान होंगे या नहीं, इस बात पर अब भी सवाल बनें हुए हैं। तौरानी कहते हैं, 'रेस 3 हमारे प्रॉडक्शन हाउस की अब तक की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म थी। जाहिर है हम अपनी सबसे सफल फ्रेंचाइज का अगला भाग जरूर बनाएंगे। मैं जानता हूं कुछ लोग हमारी फिल्म को हिट और अच्छा नहीं कर रहे हैं, लेकिन मुझे उनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरी फिल्म के लिए बुरी बातें वह लोग कह रहे हैं जो हमारे प्रतियोगी हैं। जो लोग जलते हैं वह ऐसी बातें करते हैं।'

तौरानी आगे कहते हैं, 'हम इस समय रेस 4 Race 4 के लिए कहानी पर काम रहे हैं। इस बार हमें और भी मजबूत और बेहतर कहानी के साथ रेस 4 को बनाना है। अब यह फ्रेंचाइज इतनी ज्यादा बड़ी है कि इसे और भी बड़ा बनाना होगा। हर बात पर बारीकी से काम करना होगा। कम से कम 2 साल बाद ही अब अगली रेस बना पाएंगे। रही बात फिल्म में सलमान की कास्टिंग कि तो सलमान जिस फिल्म में हाथ रख दें, वह उनकी हो जाती है। इसलिए मैं फिल्म की कास्टिंग के बारे में अभी कोई बात नहीं कर सकता, लेकिन यह रेस 4 बनाने की बात जरूर फाइनल हो गई है।'

बता दे, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिज, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी 'रेस 3' 2018 की सबसे बुरी फिल्मों में शुमार थी। इस फिल्म का न केवल आॅडियंस ने मजाक उड़ाया, बल्कि फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा को भी सोशल साइट्स पर 'रेस' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का बुरा हश्र करने को लेकर यूजर्स से बुरा-भला सुनने को मिला। यहां तक कि फिल्म को लेकर सलमान खान को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, यह भी सच है कि सलमान खान के चलते 'रेस' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ने पहले की दोनों फिल्मों के मुकाबले ज्यादा कमाई की है।

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। 'भारत' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही और जैकी श्रॉफ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक