न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादों में फंसी जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते', अशोक स्तंभ के अपमान की शिकायत

15 अगस्त को रिलीज होने वाली जॉन अब्राहम की बहुप्रतीक्षित फिल्म सत्यमेव जयते के खिलाफ मुंबई के एक वकील ने शिकायत की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 8:44:15

विवादों में फंसी जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते', अशोक स्तंभ के अपमान की शिकायत

15 अगस्त को रिलीज होने वाली जॉन अब्राहम की बहुप्रतीक्षित फिल्म सत्यमेव जयते के खिलाफ मुंबई के एक वकील ने शिकायत की है। रमाकांत पाटिल नाम के वकील ने फिल्म में अशोक स्तंभ के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि देश के राष्ट्रीय स्तंभ अशोक स्तंभ का इस्तेमाल व्यापार के उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता।

बता दें जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ की फिल्म का ट्रेलर पिछले महीने की 28 जून को ही रिलीज किया गया था लेकिन अब इसी ट्रेलर की वजह से फिल्म भी मुसीबत में पड़ती नजर आ रही है।

इससे पहले सत्यमेव जयते के खिलाफ हैदराबाद में शिया समुदाय के लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। शिकायत के मुताबिक, फिल्म के 'मातम' वाले सीन से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को चोट पहुंचती है।

हाल ही में बीजेपी माइनॉरिटी मोर्चा के सिटी जनरल सेक्रेटरी सैय्यद अली जाफरी ने कहा था कि, ‘फिल्म का ट्रेलर धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।’ पुलिस के अनुसार जाफरी ने आरोप लगाया कि इसमें एक आपत्तिजनक दृश्य है जो धर्म और धार्मिक विश्वासों पर चोट कर समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करता है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर फिल्म की निर्माता कंपनी ऐमी इंटरटेनमेंट्स और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए (इरादतन एवं विद्वेषपूर्ण कृत्य जिनका मकसद धार्मिक भावनाएं आहत करना है) और सिनेमैटोग्राफ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस मामले से जुड़े एक वकील ने कहा है कि, ‘इस ट्रेलर में मुहर्रम को गलत तरीके से दिखाया गया है। ये फिल्म भ्रष्टाचार पर आधारित है और निर्माता इसे मुहर्रम के सीन के बिना भी अच्छे तरीके से पूरा कर सकते थे। फिल्म का मुहर्रम से कोई लेना-देना नहीं है। इससे एक खास समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं।’

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक