न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अश्लील सामग्री प्रसारित करने के तहत रामगोपाल वर्मा के ख़िलाफ़ पुलिस केस दर्ज़

एक अमेरिकी पोर्न स्टार के साथ फिल्म बनाने की ख़बरों के बाद इन दिनों विवादों में घिरे राम गोपाल वर्मा के ख़िलाफ़ हैदराबाद पुलिस में केस दर्ज़ किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jan 2018 7:17:21

अश्लील सामग्री प्रसारित करने के तहत रामगोपाल वर्मा के ख़िलाफ़ पुलिस केस दर्ज़

एक अमेरिकी पोर्न स्टार के साथ फिल्म बनाने की ख़बरों के बाद इन दिनों विवादों में घिरे राम गोपाल वर्मा के ख़िलाफ़ हैदराबाद पुलिस में केस दर्ज़ किया गया है। इस फिल्म में अमेरिका की मशहूर पोर्न स्टार मिया माल्कोवा लीड रोल कर रही हैं। बता दें कि फिल्म 26 जनवरी को सुबह 9 बजे रिलीज हो गई है।

bollywood,ram gopal verma,god sex and truth,gossips,entertainment

राम गोपाल वर्मा के खिलाफ आईटी ऐक्ट 2000 के सेक्शन 67 के तहत इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में अश्लील सामग्री प्रसारित करने के तहत केस दर्ज हुआ है। सोशल ऐक्टिविस्ट देवी और उनके साथियों की शिकायत पर सेंट्रल क्राइम स्टेशन ने केस दर्ज किया है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि शिकायत में बताया गया था कि वर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से एक तस्वीर अश्लील है। वर्मा के खिलाफ फिल्म का विरोध करने वालों पर पर्सनल कॉमेंट करने पर आईपीसी की धारा 506 और 509 भी लगाई गई हैं।

bollywood,ram gopal verma,god sex and truth,gossips,entertainment

उन पर महिला से अभद्रता करने का भी चार्ज लगा है। पुलिस का कहना है कि वे आगे ऐक्शन लेने से पहले कानूनी सलाह लेंगे और जांच करेंगे। इसी बीच महिलाओं के ग्रुप ने फिल्म पर बैन लगाने और वर्मा को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए हैदराबाद में प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया डेमोक्रैटिक विमिंज असोसिएशन, एपी महिला समाख्या और दूसरे ग्रुप्स ने राम गोपाल के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि अथॉरिटीज से सर्टिफिकेशन के झंझटों से बचने के लिए वर्मा फिल्म वेब पर रिलीज कर रहे हैं। संगठनों का कहना है, वर्मा महिलाओं को सेक्स ऑब्जेक्ट की तरह दिखाकर पॉर्नोग्राफी को प्रमोट कर रहे हैं। राम गोपाल ने फिल्म के स्नैपशॉट के साथ ट्वीट भी किया था, 'मैं इस बात को पूरी तरह से मानता हूं कि धरती पर महिलाओं के शरीर से सुंदर कोई जगह नहीं है।'

bollywood,ram gopal verma,god sex and truth,gossips,entertainment

बता दें कि राम गोपाल वर्मा की ऑन लाइन फिल्म शुक्रवार को फिल्म गॉड, सेक्स एंड ट्रूथ को रिलीज़ हुई है। पिछले कई दिनों से इस फिल्म को लेकर ख़ूब चर्चा हो रही थी क्योंकि फिल्म में अमेरिकी पोर्न स्टार मिया माल्कोवा को लीड रोल में कास्ट किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर