न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘2.0’ बर्डमैन की पहली 150 करोड़ी फिल्म, बनाए कई रिकॉर्ड, मिला नया नाम

गत 29 नवम्बर को प्रदर्शित हुई निर्देशक शंकर की रजनीकांत-अक्षय कुमार (Rajnikanth-Akshay Kumar) अभिनीत 2.0 पिछले 10 दिनों से लगातार बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 7:20:16

‘2.0’ बर्डमैन की पहली 150 करोड़ी फिल्म, बनाए कई रिकॉर्ड, मिला नया नाम

गत 29 नवम्बर को प्रदर्शित हुई निर्देशक शंकर की रजनीकांत-अक्षय कुमार (Rajnikanth-Akshay Kumar) अभिनीत 2.0 पिछले 10 दिनों से लगातार बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है। प्रदर्शन के 10वें दिन शनिवार को फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 9.25 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस तरह 2.0 के हिन्दी वर्जन ने अब तक 152.25 करोड़ का कारोबार कर लिया। इसके साथ ही यह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के करियर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के आँकड़े को छूने में सफलता प्राप्त की है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस फिल्म से एक नया नाम मिल गया है और वो है—बर्डमैन। इससे पहले बॉलीवुड में उन्हें खिलाड़ी कुमार और पैडमैन के नाम मिल चुके हैं।

साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर डाले हैं। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को लगभग 60 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली।

रजनीकांत की फिल्म ने धाकड़ कमाई करते हुए अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। कई फॉर्मेट में प्रदर्शित हुई ‘2.0’ ने रजनीकांत की अन्य फिल्मों के मुताबिक सबसे ज्यादा कमाई कर चुकी है। रजनीकांत की फ्लॉप फिल्म ‘काला’ और लिंगा ने भारत में क्रमश: 120 और 100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि सिर्फ ‘2.0’ और ‘कबाली’ ने ही 200 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

bollywood,Akshay Kumar,rajinikanth,2point0,2point0 box office collection

इसके साथ ही फिल्म ने एक रिकॉर्ड कायम कर लिया है। ‘2.0’ ग्रॉस कमाई के मामले में ‘बाहुबली-द कन्क्लूजन’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। भारत में सभी भाषाओं के कलेक्शन को मिलाकर शुक्रवार तक फिल्म ने लगभग 319 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

रजनीकांत -अक्षय कुमार की इस फिल्म ने न सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना करिश्मा दिखाया है बल्कि दुनिया के कई देशों में भी कमाई के ये नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वैसे अब तक ‘2.0’ ने दुनिया भर में 500 करोड़ रु. की ग्रॉस कमाई कर ली है और अब नजर 600 करोड़ की तरफ है। बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों ने उम्मीद जताई है कि फिल्म इस वीकेंड पर यह आंकड़ा छू सकती है। हैरतअंगेज टेक्नोलॉजी और एक्शन से भरपूर ‘2.0’ को शंकर ने निर्देशित किया है, जो इससे पहले रोबोट, नायक, शिवाजी द बॉस जैसी फिल्में दर्शकों के सामने ला चुके हैं।

फिल्म हिन्दी वर्जन ने पिछले 10 दिनों में इस तरह से कारोबार किया है—

29 नवम्बर —20.25 करोड़
30 नवम्बर —18 करोड़
1 दिसम्बर —25 करोड़
2 दिसम्बर —34 करोड़
3 दिसम्बर —13.75 करोड़
4 दिसम्बर —11.50 करोड़
5 दिसम्बर —9.50 करोड़
6 दिसम्बर —7.75 करोड़
7 दिसम्बर —5.85 करोड़
8 दिसम्बर —9.25 करोड़ रु.

की कमाई की है। इस तरह फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले 10 दिन में 152.25 करोड़ रु. कमाए हैं।

bollywood,Akshay Kumar,rajinikanth,2point0,2point0 box office collection

हालांकि 2.0 को अपने दूसरे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर हिन्दी और हॉलीवुड की प्रदर्शित फिल्मों—केदारनाथ, द मोर्टल इंजिन—ये कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। इसके बावजूद दर्शकों का रूझान इस 3डी फिल्म को देखने के प्रति ज्यादा है। बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों का अनुमान है 2.0 का हिन्दी वर्जन रविवार को अपने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ के आसपास कारोबार करने में सफल होगी।

ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत में ही रजनीकांत- अक्षयकुमार की फिल्म का जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। भारत के बाहर अमेरिका में भी 2.0 का क्रेज जबरदस्त है। रजनीकांत-अक्षय कुमार की ‘2.0’ का क्रेज इस बात से भी समझा जा सकता है कि अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में चार ऐसे ट्रक घूम रहे हैं जिन पर ‘2.0’ के प्रोमो चल रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि रजनीकांत-अक्षयकुमार की फिल्म का प्रचार अमेरिका में भी काफी जोर-शोर से चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक