न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर नहीं लौटेगा ‘स्टारडम’, खान अभिनेताओं के स्टारडम से तुलना ठीक नहीं : राजकुमार राव

इस शुक्रवार 1 फरवरी को राजकुमार राव की फिल्म ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ का प्रदर्शन हुआ है जिसमें उनके अभिनय की बहुत तारीफ हो रही है

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 01 Feb 2019 7:23:56

फिर नहीं लौटेगा ‘स्टारडम’, खान अभिनेताओं के स्टारडम से तुलना ठीक नहीं : राजकुमार राव

इस शुक्रवार 1 फरवरी को राजकुमार राव की फिल्म ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ का प्रदर्शन हुआ है जिसमें उनके अभिनय की बहुत तारीफ हो रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वे रीढ़ की हड्डी की तरह हैं, जिनके बिना फिल्म सीधी खड़ी नहीं हो सकती है। हाल ही में राजकुमार राव ने पीटीआई को अपना एक साक्षात्कार दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी तुलना सलमान, आमिर और शाहरुख खान से करना बेमानी है। वह उनके आसपास भी नहीं पहुँचे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ वर्षों से राजकुमार राव ने सबसे ज्यादा सफल फिल्में दी हैं, जिसके चलते वे बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेता के तौर पर उभर कर सामने आए हैं, लेकिन इस अभिनेता का मानना है कि बॉलीवुड में जो स्टारडम खान अभिनेताओं ने हासिल किया वह उसके आस-पास भी नहीं पहुंचे हैं। विषय आधारित, बेहतर और उत्कृष्ट फिल्मों का दौर सा चल पड़ा है। जबकि कभी यह सुर्खियां शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे सितारे बटोरा करते थे।

bollywood,rajkummar rao

उनका कहना है कि उनके स्टारडम की तुलना खान सितारों के साथ करना ठीक नहीं है। ‘मुझे नहीं लगता कि उन सुपरस्टार्स के साथ मेरे जैसे अभिनेताओं की तुलना की जा सकती है। इन सितारों ने जिस तरह की फिल्में की हैं वे शानदार हैं। इन सितारों की पिछली फिल्मों ने अच्छा कारोबार नहीं किया महज इसी आधार पर आप उन्हें यह नहीं कह सकते कि वे अच्छे नहीं हैं।

अपने साक्षात्कार में इन सितारों को लेकर आगे वे कहते हैं कि, कुछ खास वजहों से ही वे सुपरस्टार हैं और हम सभी उन्हें पसंद करते हैं। मैं खुद ‘खान तिकड़ी’ का प्रशंसक हूं। हमारी तुलना उनसे नहीं करनी चाहिए। हम अभी बॉलीवुड में नए अदाकार हैं और हमें खुद को साबित करने के लिए लम्बा रास्ता तय करना है। मुझे नहीं लगता कि इन सुपरस्टारों ने जो स्टारडम देखा है वह फिर कभी वापस आएगा। दर्शकों ने जिस प्यार और दीवानगी से उन्हें इस सुपरस्टारडम तक पहुंचाया, वह तमाम अभिनेता हासिल तो कर सकते हैं लेकिन उसे दोहराया नहीं जा सकता। इसके साथ ही उनका कहना है कि वे खुद को बॉलीवुड के अगले बड़े सितारे के रूप में नहीं मानते हैं।

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री’ सरीखी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले राजकुमार राव की इस वर्ष भी कुछ फिल्मों का प्रदर्शन होना है, जिनसे ‘इक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ का प्रदर्शन हो गया है और इसके बाद उनके कंगना रनौत के साथ ‘मेंटल है क्या’ और मौनी रॉय के साथ ‘मेड इन चाइना’ का प्रदर्शन होना है। इन फिल्मों के अलावा इस समय वे अनुराग बसु की मल्टी स्टारर फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग इन दिनों वे भोपाल में कर रहे हैं। इस फिल्म में वे भोपाल के युवक की भूमिका में हैं, जिसमें उनके फातिमा सना शेख नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार कर रहे हैं और इसका प्रदर्शन इसी वर्ष 6 सितम्बर को होने जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आज सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹11,000 सस्ती – जानें ताजा भाव
आज सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹11,000 सस्ती – जानें ताजा भाव
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स