न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हॉरर कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे है राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर, नाम 'स्त्री'

यह नया साल भी उनके लिए अच्छा साबित हो रहा है क्योकि वे जल्द ही फ़िल्मी परदे पर बॉलीवुड की बेहद खुबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएँगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jan 2018 3:54:44

हॉरर कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे है राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर, नाम 'स्त्री'

अपनी अभिनय क्षमता के बलबूते दर्शकों के दिल में खास जगह बना चुकें राजकुमार राव का साल 2017 बहुत ही अच्छा रहा। फिल्म 'शाहिद' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके अभिनेता की इस साल प्रदर्शित फिल्मों 'बरेली की बर्फी' और 'न्यूटन' को दर्शकों ने खूब सराहा। उनमें लीक से हटकर काम करने का जज्बा है, इसलिए कहते हैं, 'अभी तो लंबा सफर तय करना है।'

राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' विदेशी भाषा की श्रेणी में भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में ऑस्कर में भेजी गई थी, हालांकि फिल्म ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई, लेकिन फिल्म को लोगों ने काफी सराहा। यह फिल्म न्यूटन कुमार नाम के एक सरकारी क्लर्क के बारे में है, जिसे चुनावी ड्यूटी पर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जंगली इलाके में भेज दिया जाता है और वह विपरीत हालात के बावजूद निष्पक्ष चुनाव कराने की कोशिश करता है।

ठीक इसी तरह यह नया साल भी उनके लिए अच्छा साबित हो रहा है क्योकि वे जल्द ही फ़िल्मी परदे पर बॉलीवुड की बेहद खुबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएँगे। इस बात की जानकारी खुद राजकुमार राव ने ट्वीटर पर दी है। इस फिल्म का नाम 'स्त्री' रखा गया है। राजकुमार ने गुरुवार को फिल्म के क्लैपबोर्ड के साथ एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर साझा की करने के साथ साथ उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "अब हमारे पास फिल्म का नाम है। हॉरर कामेडी 'स्त्री' की शूटिंग शुरू। शूटिंग रोमांचक होगी। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित, राज और डीके द्वारा लिखित और दिनेश विजन, राज और डीके द्वारा निर्मित की जाएगी।"

'स्त्री' का निर्देशन 'शोर इन द सिटी', 'गो गोआ गॉन' और 'हैप्पी एंडिंग' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर राज और डीके कर रहे हैं।

फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। इस फिल्म के जरिए राजकुमार व श्रद्धा पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल