न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' बनाने का अनुभव अन्य फिल्मों से बिल्कुल अलग रहा - राजकुमार हिरानी

हिरानी ने पहली बार बायोपिक बनाई और वह भी संजय दत्त जैसे सफल और प्रेरक अभिनेता पर, जिनका अतीत विवादों में भी रहा है। उन्हें यह फिल्म बनाना मुश्किल लगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Apr 2018 1:02:45

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' बनाने का अनुभव अन्य फिल्मों से बिल्कुल अलग रहा - राजकुमार हिरानी

फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने मंगलवार को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'संजू' का टीजर लॉन्च किया, जो अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और ट्रेंड भी कर रहा है। टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है।

वही फिल्म के बारें में हिरानी का कहना है कि बायोपिक बनाने का अनुभव अन्य फिल्मों से बिल्कुल अलग है, खासकर पटकथा के स्तर पर। चूंकि हिरानी ने पहली बार बायोपिक बनाई और वह भी संजय दत्त जैसे सफल और प्रेरक अभिनेता पर, जिनका अतीत विवादों में भी रहा है। उन्हें यह फिल्म बनाना मुश्किल लगा।

bollywood,rajkumar hirani,sanjay dutt,sanju,sanjay dutt biopic,ranbir kapoor

हिरानी ने मीडिया से कहा, "बायोपिक पूरी तरह से एक अलग दैत्य है, क्योंकि आपका इस पर पूरा नियंत्रण नहीं होता। जब आप एक नई पटकथा लिखते हैं, जैसा और कहानियों में होता है, तो आपका इस पर पूरा नियंत्रण होता है। यह अपकी कहानी होती है। आप जैसा चाहे वैसा अपने किरदारों को मोड़ दे सकते हैं। बायोपिक के साथ ऐसा नहीं है।" उन्होंने कहा कि हम कल्पना के आधार पर कहानी नहीं लिख पाते और सबसे अच्छी बात यह रही कि संजय ने हमें उनकी कहानी और किस्सों तक पहुंच बनाने में मदद की।

हिरानी ने कहा कि दर्शक संजय से जुड़े कुछ राज जानने की उम्मीद कर सकते हैं, जिनके बारे में उनके ड्रग लेने के दिनों में और जेल में होने के दौरान खूब बातें की गई। 'संजू' 29 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में संजय के किरदार में अभिनेता रणबीर कपूर नजर आएंगे।

टीजर लॉन्च के मौके पर रणबीर और हिरानी, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और फॉक्स स्टार स्टूडियोज के विजय सिंह के साथ मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल