न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'2.0' Making Video: अक्षय कुमार ऐसे बने विलेन, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

सुपरस्टार रजनीकांत Rajinikant और अक्षय कुमार Akshay Kumar की आने वाली फिल्म '2.0' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है वही फिल्म का टीज़र कुछ दिन पहले रिलीज़ किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Sep 2018 3:20:34

'2.0' Making Video: अक्षय कुमार ऐसे बने विलेन, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

सुपरस्टार रजनीकांत Rajinikant और अक्षय कुमार Akshay Kumar की आने वाली फिल्म '2.0' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है वही फिल्म का टीज़र कुछ दिन पहले रिलीज़ किया गया है। यह टीजर यूट्यूब से लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर काफी धमाल मचा चुका है। अभी तक टीजर को 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है वही फिल्म से जुड़ा एक और विडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

दरहसल, फिल्म प्रोडक्शन हाउस लाइका ने इसका मेकिंग वीडियो एक साल पहले अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था लेकिन अब इसे यू-ट्यूब पर काफी देखा जा रहा है जिसके कारण ये ट्रेंड भी करने लगा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे अक्षय कुमार और रजनीकांत को उनके लुक के लिए तैयार किया जाता था। ये वीडियो वाकई हैरान करने वाला है। रजनीकांत फिल्म में 'चिट्टी' कैसे बन जाते हैं, यह वीडियो में एक झलक दिखाई गई है। इतना ही नहीं, फिल्म के विलेन बने अक्षय कुमार को भी तैयार होता हुआ दिखाया गया है। 2.0 फिल्म के मेकिंग वीडियो (Making Video) में रजनीकांत के सिर पर ग्रीन कलर का कुछ लगाया जा रहा है। वीडियो में यह देखा गया कि सिर पर मेकअप का कुछ सामान लगाया गया। आखिर में रोबोट के रूप में तैयार 'चिट्टी' को देखकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। रजनीकांत अपनी फिल्मों के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं। इस वीडियो को अभी तक 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें, रजनीकांत एक बार फिर 'चिट्टी' के रोल में धमाका मचाने के लिए पर्दे पर वापस आ रहे हैं।

वही फिल्म के टीजर को देखने के बाद फैंस में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता कई गुना तक बढ़ गई है। रजनीकांत और अक्षय कुामार दोनों ही ऐसे एक्शन हीरो है जो अपनी फिल्म में अपने रोल के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। बता दें कि '2.0' का टीजर गणेश चतुर्थी के मौके पर 13 सितंबर को रिलीज किया गया था। ये फिल्म साल 2010 में आई 'रोबोट' का सीक्वल है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय ने लीड रोल निभाया था। वहीं '2.0' में ऐश्वर्या का किरदार एनी जैक्सन निभाती दिखाई देने वाली हैं। अक्षय के किरदार की बात करें तो वो '2.0' में डॉक्टर रिचर्ड का रोल निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में अक्षय कुमार का अब तक का सबसे खतरनाक लुक दिखाई देने वाला है। अक्षय के लुक को देखने के बाद साफ है कि फिल्म में रजनीकांत भले ही लीड रोल में हैं लेकिन सबकी निगाहें अक्षय कुमार पर थमने वाली हैं।

आपको बता दें कि ये फिल्म साल 2010 में आई 'रोबोट' का दूसरा पार्ट है। पिछले काफी समय से अपने बजट और हई लेवल एक्शन और जबरदस्त प्रमोशन के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। शंकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म हिंदुस्तानी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट पहले 400 करोड़ रुपए था जिसे बाद में बढ़ा कर 500 करोड़ रुपए कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक