न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

200 करोड़ के आंकडे को छूना मुश्किल, थमी ‘2.0’ की रफ्तार

गत 21 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई शाहरुख खान की जीरो के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही रजनीकांत अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 की सफलता की रफ्तार अब थमने लगी है

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 23 Dec 2018 3:30:46

200 करोड़ के आंकडे को छूना मुश्किल, थमी ‘2.0’ की रफ्तार

गत 21 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई शाहरुख खान की जीरो के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही रजनीकांत अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 की सफलता की रफ्तार अब थमने लगी है। अब तक वैश्विक स्तर पर 800 करोड़ के करीब का कारोबार कर चुकी 2.0 के हिन्दी वर्जन ने 20 दिसम्बर को चौथे सप्ताह में प्रवेश कर लिया था। हालांकि अब इसकी स्क्रीन्स और शोज में कमी आई है क्योंकि शाहरुख खान की जीरो का प्रदर्शन हो गया है। यह फिल्म अपने करिश्मे को अब धीरे-धीरे गंवाने लगी है। वैसे तो इसके कारोबार पर सारा अली खान की ‘केदारनाथ’ ने असर डालना शुरू कर दिया था, लेकिन उतना नहीं पड़ा जितना ‘जीरो’ ने डाला है।

इस फिल्म के हिन्दी वर्जन ने अब तक 188 करोड की कमाई कर ली है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने एक ट्वीट के जरिये दी है। इसका अगला लक्ष्य 200 करोड के क्लब में शामिल होना है लेकिन ऐसा हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

रजनीकांत-अक्षय कुमार की साई-फाई फिल्म को दर्शकों से काफी तारीफें मिली हैं लेकिन इसके तुरंत बाद ही सारा अली खान की फिल्म ‘केदारनाथ’ दर्शक बांट ले गई। जबकि इसी शुक्रवार प्रदर्शित हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ भी ‘2.0’ की कमाई पर ब्रेक लगाने का काम करेगी। वहीं, अगले हफ्ते रिलीज होने वाली रणवीर सिंह-सारा अली खान स्टारर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ भी बड़ी संख्या में दर्शक अपनी ओर खींच सकती है। जिससे आने वाले दिनों में इस फिल्म के कारोबार पर ब्रेक लगने वाला है।

bollywood,rajinikanth,Akshay Kumar,2point0,2point0 box office collection

इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। फिल्म में अक्षय कुमार ने क्रोमैन का किरदार निभाया है जो इंसानों के तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को दुनिया के लिए खतरनाक मानता है और इसके बाद इंसानों का दुश्मन बन जाता है। ये फिल्म शंकर की ही फिल्म ‘रोबोट’ का सीक्वल है। साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘रोबोट’ को भी दर्शकों बहुत पसन्द किया था और यह फिल्म सुपर हिट रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम